फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बोरवेल की मिट्टी ढहने से किसान की मौत

बोरवेल की मिट्टी ढहने से किसान की मौत

Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल की मिट्टी ढहने से किसान की मौत
गन्ने की सिंचाई के लिए मोटर ठीक करने उतरा था गड्ढे में
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में बोरवेल के गहरे गड्ढ़े में उतरकर मोटर दुरुस्त कर रहा किसान अचानक मिट्टी ढहने से उसमें दब गया। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से मिट्टी हटवाकर किसान को बाहर निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थानाक्षेत्र के कपूरपुर में रहने वाला किसान शिव कुमार (25) पुत्र धनीराम अपने गन्ने की फसल में पानी लगाने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत में ट्यूबवेल के लगभग 20 फिट गहरे गड्ढे में मोटर ठीक करने के लिए घुसा। शिव कुमार अंदर मोटर ठीक कर ही रहा था कि अचानक ऊपर से मिट्टी कटने के चलते भराभराकर उस पर ढह गई।
विज्ञापन


मिट्टी के ढेर में शिव कुमार दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शिव कुमार को बाहर निकाल सकी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed