फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन
राजीचौराहा (बहराइच)। गेहूं क्रय केंद्र ऐरिया पर बिचौलिये सक्रिय हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारी के पिता औने-पौने गेहूं खरीदकर केंद्र पर बिक्री करवा रहे हैं, जिससे किसानों का नंबर नहीं आ रहा है। कई किसानों ने 10 से 12 दिन से इंतजार करने की बात कही। इस मामले में सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत सहकारी समिति ऐरिया में गेहूं क्रय केंद्र स्थित है। बुधवार को लगभग दर्जन भर किसान क्रय केंद्र पर एकत्रित हुए। सभी का कहना है कि वह 10 से 12 दिन से अपनी गेहूं तौल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गेहूं की तौल नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


सभी का कहना है कि केंद्र के कांटा प्रभारी राजेश के पिता औने-पौने दाम पर लोगों से गेहूं खरीदकर उसे फर्जी तरीके से क्रय केंद्र पर बेच रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे मेंहदी हसन निवासी ऐरिया ने बताया कि बेटी की तबियत खराब है। दो हफ्ते से प्रतिदिन गेहूं तौलवाने के लिए लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कभी कर्मचारी न होने तो कभी बोरा न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। लालता प्रसाद का कहना है कि छह दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। रामजियावन, बालकराम, शिवकुमार ने भी केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। सभी ने कार्रवाई न होने पर महसी-बहराइच मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।


केंद्र प्रभारी राजेश पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गेहूं डंप है। उठान की व्यवस्था नहीं हो पा रही हैै। इसी कारण तौल का कार्य धीमा है। उन्होंने कहा कि बिचौलियो की सक्रियता और पिता पर लगाए जा रहे आरोप साजिश का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed