{"_id":"5ada248d4f1c1b390a8b5ae3","slug":"101524245645-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशरफपुर बरवां में बनेगा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशरफपुर बरवां में बनेगा विद्युत उपकेंद्र
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशरफपुर बरवां में बनेगा विद्युत उपकेंद्र
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में शासन ने नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को हरी झंडी देे दी है। इसका सीधा लाभ आने वाले दिनों में लगभग एक लाख आबादी को मिलेगा।
लगभग 100 गांवों व छह बाजारों के उपभोक्ताओं को इस उपकेंद्र के निर्माण से बेहतर बिजली प्राप्त होगी। लो-वोल्टेज के संकट के साथ ही बार-बार की ट्रिपिंग से भी निजात मिल सकेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार लगातार विद्युत आपूर्ति की बेहतरी के लिए काम कर रही है। नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के साथ ही जर्जर तारों व उपकरणों को भी बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में शासन ने 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की है।
कटेहरी विधायक लालजी वर्मा को भेजे पत्र में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ये महत्वपूर्ण जानकारी दी। विधायक ने पूर्व में ऊर्जामंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि, कटेहरी के अशरफपुर बरवां में विद्युत सुधार की दिशा में काम कराने की जरूरत है।
आसपास के गांवों में विद्युत संकट बना रहता है। विधायक ने बताया कि, अकबरपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तक आपूर्ति के चलते अक्सर व्यवधान होता है। लो-वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है।
बताया गया कि, अशरफपुर बरवां व आसपास की विद्युत आपूर्ति अकबरपुर विद्युत सबस्टेशन के साउथ वेस्ट फीडर से चल रही है।
इस बीच ऊर्जामंत्री ने अवगत कराया कि, अशरफपुर बरवां में 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण बिजनेस प्लान वर्ष 2018-19 में प्रस्तावित किया गया है। बिजनेस प्लान के तहत ही इस उपकेंद्र का निर्माण होगा।
उधर, इस उपकेंद्र के बनने से अशरफपुर बरवां, भरथुआ, मरथुआ सरैया, टीकमपारा, परासी, बेलाबाग, मौरापारा, धरमपुर, खेंवार, रतनपुर, यरकी, बट्टूगढ़ समेत करीब 100 गांवों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। लगभग एक लाख आबादी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
अधिशाषी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि, बिजनेस प्लान में नए उपकेंद्र की स्थापना की जानकारी मिली है। इस उपकेंद्र की स्थापना से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। ऊपर से अग्रिम आदेश आने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।