{"_id":"5acbb2574f1c1b5c6b8b49f9","slug":"101523298903-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को छत से फेंका, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को छत से फेंका, पैर टूटा
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को छत से फेंका, पैर टूटा
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक विवाहिता को छत से फेंक दिया गया। इससे उसका एक पैर टूट गया। घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोप है कि, दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस का दावा है कि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते मारपीट हुई है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर की रहने वाली रीता की शादी भदोखर क्षेत्र के हमीरमऊ निवासी आशीष के साथ हुई है। सात अप्रैल 2018 को रीता और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इस पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। तभी मारपीट हो गई थी। इसमें रीता को चोटें आई थीं, जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिला अस्पताल में भर्ती रीता का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने उसे छत से फेंक दिय था, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया है।
एसओ अशोक त्रिपाठी का कहना है कि, विवाहिता की मां सोना देवी की तहरीर पर पति आशीष, ससुर साहबदीन समेत आठ नामजद और कई अज्ञात लोगोें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दंपती में अनबन होने के कारण विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।