फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 मकान राख, 20 लाख का नुकसान

30 मकान राख, 20 लाख का नुकसान

Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
30 मकान राख, 20 लाख का नुकसान
बौंडी/खैरीघाट। चार गांवों में शुक्रवार को आग की लपटों ने जमकर कहर बरपाया। 30 मकान धू-धू कर जल गए। 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गृहस्थी का एक सामान भी नहीं बचा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पाकर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।

बौंडी थाना अंतर्गत अमवा तेतापुर गांव निवासी नन्हू के घर में शुक्रवार दोपहर में 1:45 बजे के आसपास परिवार के लोग खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी समय मकान का छप्पर धधक उठा।

परिवारीजनों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। देखते ही देखते आग की लपटों ने रामतेज, ननकऊ, जगतराम, बच्छन समेत नौ मकानों को आगोश में ले लिया। परिवारीजनों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


एक घंटे बाद अग्निशमन दल ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। यहां अग्निकांड की सूचना पाकर बौंडी थाने की पुलिस के साथ ही लेखपाल चंद्रप्रकाश पांडेय पहुंचे। नायब तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि फौरी तौर पर सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बहोरिकपुर गांव में आग लगने से इतवारी समेत दो मकान धू-धू कर जल गए। यहां पारिवारिक कार्य के लिए एकत्रित 10 हजार रुपया नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया।

लेखपाल पुंडरीक पांडेय ने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। खैैरीघाट थाना अंतर्गत पिपरिया बासूहार गांव निवासी टोर्री, कद्दू, रंगीलाल, बदलू समेत पांच मकान धू-धू कर जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।


यहां भी गृहस्थी का सामान ग्रामीण नहीं निकाल सके। सबकुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया। कैसरगंज के गोड़हिया पंडितपुरवा में हुए अग्निकांड में सुमिरन, अभिमन्यु, कप्तान, तीरथ, बेचन समेत 14 लोगों के फूस के मकान जल गए।

यहां भी परिवारीजन सामान नहीं निकाल पाए। अनाज, कपड़ा, बर्तन सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed