{"_id":"5aba79074f1c1b994e8b4910","slug":"101522170119-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था में अवरोध पर हो कड़ी कार्रवाई : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था में अवरोध पर हो कड़ी कार्रवाई : एडीजी
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून-व्यवस्था में अवरोध पर हो कड़ी कार्रवाई : एडीजी
अंबेडकरनगर। कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। न सिर्फ लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करें, बल्कि वांछितों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाए।
ये निर्देश मंगलवार को जनपद दौरे पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा मंगलवार दोपहर जिले के एक दिवसीय दौर पर पहुंचे। हवाई पट्टी पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
उनके साथ डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह भी थे। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्क रहें।
यदि कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि, लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जन शिकायतों का न सिर्फ त्वरित निस्तारण कराएं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
एडीजी ने निर्देशित करते हुए कहा कि, वांछितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में न सिर्फ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, बल्कि गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया जाए।
एडीजी ने कहा कि, समय-समय पर नागरिकों से फीडबैक लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पर पूरा जोर हो कि थाने आने वाले पीड़ितों की मदद प्राथमिकता के आधार पर हो। उनका पूरा सम्मान भी तय किया जाए।
महिला अपराधों को लेकर खास चौकसी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि, ऐसे सभी मामलों में तत्परतापूर्वक कार्रवाई हो। आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले मामलों पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करे तो दंडात्मक कार्रवाई अवश्य हो।
डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा कि, एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थाने आने वाले पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए। प्रभारी एसपी ओपी सिंह ने बीते दिनों जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्घ बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।