{"_id":"5ab69cf54f1c1b71778b743f","slug":"101521917173-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वादकारी को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता की प्राथमिकता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वादकारी को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता की प्राथमिकता’
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वादकारी को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता की प्राथमिकता’
बाराबंकी। वादकारी जो बात अपने परिवारीजनों को नहीं बताता है उसकी जानकारी भी अधिवक्ता को देता है। वादकारी को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता की प्राथमिकता है। शनिवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशासनिक सूर्य प्रकाश केसरवानी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के दौरान ये बातें कहीं।
जिला न्यायाधीश पीके सिंह व डीएम अखिलेश तिवारी ने न्यायमूर्ति का स्वागत कर प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए आभार जताया। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष यशकरन तिवारी ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए शेड, पेयजल व प्रसाधन का निर्माण कराने की मांग की।
सिविल जज जूनियर डिवीजन संजय सिंह, जिला बार अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश बख्श सिंह, रामअचल मिश्र आदि ने बार बेंच के सहयोग व अधिवक्ताओं को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान एसपी बीपी श्रीवास्तव, एसडीएम संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।