{"_id":"5a43e44c4f1c1b156b8bebfc","slug":"101514398796-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बनीं टंकी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बनीं टंकी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। डीप बोरिंग कर गांवों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए बनी टंकी महज दिखावा बन कर रही गई है। टंकी निर्माण के वर्षों बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आपूर्ति के लिए जल निगम विभाग टंकी निर्माण का कार्य पूरा कर ट्रायल मात्र तक ही सीमित है तथा पंचायतें इसके संचालन में काई रुचि नहीं ले रही हैं। घटिया निर्माण व देखरेख के अभाव में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
सुबेहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शहरी इस्लामपुर में टंकी का निर्माण पूरा होने के दो वर्ष बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जमीन में एक मीटर से अधिक गहराई में पाइपों को न डाल कर मानक से घटिया कार्य होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। चौबीसी गांव में बनी पानी टंकी से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। गांव के निवासी देवेंद्र विजय सिंह ने कहा कि घटिया निर्माण के कारण योजना का लाभ मिल पाना संभव नहीं है।
उधर, लाही पंचायत में पानी आपूर्ति के लिए भडख़ोरिया गांव में टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी के संचालन का जिम्मा पंचायत के पास है। टिकरा, रानीखेर, लाही बाजार, देवइचा, पूरे आलम सिंह, बडभित्ती, भडख़ोरिया, पड़रिया, पूरे भवानी सिंह, लाही आदि गांवों की करीब छह हजार आबादी को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। सुनील रावत, कुशमेश मिश्र, राकेश मिश्र, विजय आदि ने कहा कि विभाग की लापरवाही से पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पोखरा की टंकी से दीवनगंज, सीता का पुरवा, अंबर गंज, राजापुर, बाकरगंज, भठिया, पूरे चौहानन, कुम्हारन पुरवा सहित 25 गांवों को पानी की आपूर्ति होनी थी। रघुनाथगंज, मर्दापुर, बरवन नगर, बक्सनपुर, रायपुर, रामगंज, मिश्रन पुरवा, चिलूला गांव तक पानी नहीं पहुंचा है। गांव के पुलाल भाई, शिव सागर त्रिवेदी, राहुल सिंह, राजू सिंह आदि ने घटिया निर्माण के कारण पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की है।
त्रिवेेदीगंज के मोहम्मदपुर में निर्मल ग्राम योजना से पानी की टंकी का निर्माण हुआ था। पाइप लाइन बिछा कर जलनिगम ने आपूर्ति का ट्रायल कर टंकी का संचालन ग्राम पंचायत को सौंप दिया। लेकिन ग्रामीणों को वर्षों बाद भी पानी नसीब नहीं हुआ। सोनिकपुर ग्राम पंचायत की पानी टंकी से कई-कई महीने आपूर्ति ठप रहती है।
अवर अभियंता जल निगम राहुल गुप्ता ने कहा कि लाही पंचायत में टंकी के संचालन की जिम्मेदारी पंचायत की है। पोखरा में पाइप लाइन का लीकेज दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति शुरू करने पर कार्य किया जा रहा है।