फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गरीबों को कल से मिलेगा निशुल्क विद्युत कनेक् शन

गरीबों को कल से मिलेगा निशुल्क विद्युत कनेक् शन

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को कल से मिलेगा निशुल्क विद्युत कनेक्
शन
सौभाग्य योजना के तहत 13 विद्युत उपकेंद्रों पर लगेगा शिविर
विज्ञापन

बहराइच। सौभाग्य योजना के तहत सरकार ने गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देने की कार्ययोजना बनाई है। योजना के तहत पावर कॉर्पोरेशन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के 23 उपकेंद्रों पर 17 दिसंबर से शिविर लगाकर गरीबों को विद्युत कनेक्शन प्रदान करेगा।

सौभाग्य योजना के तहत कार्पोरेशन की ओर से 17 दिसंबर की सुबह 9 बजे से जनपद के 23 विद्युत उपकेंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती कर गरीबों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत विभाग उपभोक्ताओं को केबल, मीटर, एलईडी बल्ब आदि भी निशुल्क उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


योजना में ऐसे उपभोक्ता जिनका बकायेदारी में कनेक्शन काट दिया गया है, वे पात्र नहीं होंगे। योजना का संचालन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम टीआर श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता द्वितीय सुनील कुमार की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन टीआर श्रीवास्तव ने बताया कि कनेक्शन आवंटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के बाद 50 रुपये मासिक किश्त की दर से पांच सौ रुपये लिए जायेंगे।

यह सामान भी मिलेगा
सौभाग्य योजना के तहत विभाग कनेक्शन के साथ सर्विस केबल, मीटर, एलईडी बल्ब, सिंगल प्वाइंट वायरिंग, मोबाइल चाजिंग प्वाइंट, स्विच आदि सामान निशुल्क उपलब्ध कराएगा।


इन उपकेंद्रों पर लगेगा शिविर
चित्तौरा के दुलारपुर, मोहम्मद नगर, गौरिया, डीहा, जरवल के करमुल्लापुर, करसर भिटौरा, फखरपुर के मूसेपट्टी, हुजूरपुर के चिरैयाटांडा, पयागपुर के खजुरी, लहरौरा, विशेश्वरगंज के घनघटा, बलहा के सरैय्या, मिहींपुरवा के झाला, रायेबोझा, नवाबगंज के जैतापुर, रामनगर सेमरा, रिसिया के नरसिंहडिहा, बिशुनापुर, मटेरा के जमालुद्दीन, महसी के चंदपईया, तेजवापुर के दशरथपुर, शिवपुर के नरोत्तमपुर और बलहा के अलीनगर कला गांव में 17 दिसंबर से शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed