फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी सपा

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी सपा

Mon, 23 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी सपा
सीतापुर। समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विधायक एवं पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहीं। शहर के अग्रसेन भवन में उन्होंने कहा कि जीएसटी जैसे काले कानून ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है और नोटबंदी में उद्योग व्यापार बंद हो गए जिससे लाखों नौजवान बेरोजगार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की दमन नीति के आगे व्यापारी अब झुकने वाला नहीं है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य, सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में 12 नवंबर को लखनऊ में विशाल व्यापारी सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में व्यापारी भाग लेंगे। महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने व्यापारियों से एक जुट होकर संघर्ष करने की अपील की। संजीव गुप्ता उर्फ टिंचू ने कहा कि मैंने जिंदगी भर व्यापारियों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है। पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने व्यापारियों से संघर्ष की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन के मनोज मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत मेें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने कार्यकर्ताओं व व्यापारियों से 12 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर तुषार साहनी, उमेश अग्रवाल, विनय गुप्ता, केसी लाला, अंकित त्रिवेदी, दीपक शुक्ला, दिलीप कुमार पाण्डेय, राबिन सिंह, जयसिंह यादव, शेखर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed