{"_id":"59bec0184f1c1b32688b51e6","slug":"101505673240-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ा मिला किसान का शव
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। सैदनपुर गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में खेत गए एक किसान की मौत हो गई। किसान का शव उसके धान के खेत में बरामद हुआ है। किसान की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस से कोई शिकायत नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोठी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी रामरूप (35) पुत्र अशर्फी रावत रविवार सुबह अपने खेत गए थे। दोपहर के समय जब इनकी पुत्री मनसुना खाना लेकर पिता को देने पहुंची तो किसान का शव धान खेत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद इस बारे में ग्रामीणों व पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है हालांकि उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि लगता है कि सपृ के डसने से किसान की मौत हो गई है। एसओ ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।