{"_id":"59bec0174f1c1b2d688b510e","slug":"101505673239-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो लिफ्टर गैंग के सरगना निकले एलएलबी कर रहे सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो लिफ्टर गैंग के सरगना निकले एलएलबी कर रहे सगे भाई
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। एलएलबी की पढ़ाई कर रहे दो सगे भाई आटो लिफ्टर गैंग के संचालक निकले। पुलिस ने आटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ कर दो संचालकों समेत चार गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें कुबूली। आरोपियों ने बताया कि सार्वजनिक व भीड़भाड़ स्थलों से ‘मास्टर की’ से बाइक उड़ाते और नंबर प्लेट बदल कर चोरी की गई बाइक पांच-सात हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि कोतवाल उमेश बहादुर सिंह की टीम द्वारा शहर में सक्रिय आटो लिफ्टर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में शिवम निवासी आनंद नगर लखपेड़ाबाग, दो सगे भाई मोहित यादव व रोहित यादव निवासी भिटरिया कोतवाली रामसनेहीघाट व अनुराग शर्मा निवासी भिटरिया रामसनेहीघाट शामिल है। इनके कब्जे से पुलिस ने लखनऊ व बाराबंकी में विभिन्न जगहों से चोरी की गई 11 बाइक बरामद किया है।
आरोपियों में सगे भाई मोहित व रोहित यादव एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वह एक कॉलेज में तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। वहीं, शिवम हाईस्कूल तो अनुराग एमए की पढ़ाई कर रहा है। बताते चलें कि कोतवाली पुलिस ने इससे पूर्व भी चोरी 25 बाइक बरामद कर आधा दर्जन बदमाशों को पकड़ा था।
विज्ञापन
-
पुलिस टीम पुरस्कृत
इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल शहर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह, एसएसआई परशुराम ओझा, एसआई उदयराज निषाद, इरशाद, कमलेश कुमार, प्रवीण शुक्ला, मनीष यादव, अजय प्रताप आदि पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।