फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर एएनएम से अभद्रता का आरोप

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर एएनएम से अभद्रता का आरोप

Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर एएनएम से अभद्रता का आरोप
बहराइच। विकास खंड चित्तौरा में तैनात एक एएनएम बुधवार की दोपहर में प्रभारी चिकित्साधीक्षक से तीन दिन का अवकाश मांगने गई थी। चिकित्साधिकारी ने अवकाश देने से मना किया तो कहासुनी हुई। इस पर चिकित्साधीक्षक ने एएनएम के साथ अभद्रता करते हुए उसे धकेल दिया। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई। सीएमओ ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

विकास खंड चित्तौरा में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर विमला मिश्रा की तैनाती है। विमला ने बताया कि पितृ विसर्जन के मौके पर उन्हें परंपरा निर्वहन के लिए तीर्थ यात्रा पर जाना है। इसके लिए तीन दिन का अवकाश प्रार्थना पत्र लेकर दोपहर में प्रभारी चिकित्साधीक्षक के पास पहुंची। डॉक्टर ने अवकाश देने से मना कर दिया। चिकित्साधीक्षक के अभद्रता करने पर जब उसने विरोध जताया तो प्रभारी ने उसे धक्का दिया। इससे वह गिर गईं, शोर सुनकर कर्मचारी भी जमा हो गए। विमला ने मामले में कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वजीत की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार की दोपहर बाद सीएमओ डॉ. अरुण पांडेय से मुलाकात कर प्रभारी चिकित्साधीक्षक की ओर से की गई अभद्रता की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि एएनएम की ओर से लगाए गए आरोपों की जानकारी मिली है। इस मामले में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed