फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 years of the Sangh... Path Sanchalan taken out at 72 places

Lucknow News: संघ के 100 साल... 72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

Sat, 04 Oct 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 04 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
100 years of the Sangh... Path Sanchalan taken out at 72 places
72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी पर लखनऊ विभाग में 72 स्थानों पर संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार और कुंडरी बस्ती में इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष, विवेकानंद नगर में विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचंद्र और सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज केशव नगर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष हनुमान नगर, क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय जी लक्ष्मण नगर, विभाग प्रचारक अनिल वीर हकीकतनगर के विजयादशमी कार्यक्रम में बतौर वक्ता मौजूद रहे। दीनदयाल नगर की दयानंद बस्ती में महामंडलेश्वर स्वामी यतींंद्रानंद गिरि महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दुबग्गा के बेगरिया में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर व उनकी पत्नी और मलिहाबाद विधायक जय देवी के आवास से पथ संचलन किया गया।
संघ के विभाग कार्यवाह अमितेष ने बताया कि लखनऊ विभाग में दो से 12 अक्तूबर के बीच 411 स्थानों पर पथ संचलन निकालने की योजना है। अब शेष बस्तियों में पथ संचलन 5 और 12 अक्तूबर को संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद नगर की पटेल बस्ती के पथ संचलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया पथ संचलन में शामिल हुए। लक्ष्मण नगर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही और विश्वेश्वर बस्ती में पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन किया।


आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की ओर से विजयदशमी शोभायात्रा निकाली गई। संघ शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर समिति के कार्यकर्ताओं को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संबोधित किया। उन्होंने संघ प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया। संघ शताब्दी वर्ष के प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर लखनऊ के 151 चौराहों से यह शोभायात्रा गुजरी। मार्ग में 100 स्थलों पर स्वागत हुआ। इससे पूर्व विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जो एक अक्तूबर की रात्रि से लेकर दो अक्तूबर दोपहर तक आमजन के लिए खुली रही। समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदू समाज को एकसूत्र में बांधने और वैदिक सनातन धर्म की गौरवगाथा को फिर से स्थापित करने का प्रयास है। इस बार प्रदेश के 21 जिलों से प्रतिनिधित्व हुआ और आने वाले समय में यह प्रयास पूरे प्रदेश व बाहर तक विस्तारित होगा। मिलन प्रमुख ऋषि राज जैन, स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन पूर्व एवं पश्चिम, मां शक्तिधाम मिलन, राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति जानकीपुरम, समर विहार मिलन, बाबा भीमराव अधिवक्ता मिलन और तरुण मिलन के पालक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

72 स्थानों पर निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed