फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 luxury cars will hit the road this Diwali

Lucknow News: इस दीपावली सड़क पर उतरेंगीं 100 लग्जरी कारें

Thu, 10 Oct 2024 05:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
100 luxury cars will hit the road this Diwali
सतीश संगम
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ नवाबों गढ़ है। यहां के शौक और संस्कृति का अलग ही मिजाज है। इसकी पहचान में अब चार चांद लगा रहीं हैं लग्जरी कारें। यह हम नहीं आंकड़े बता रहे हैं। प्रत्येक वर्ष लग्जरी कारों की खरीद बढ़ रही है। इस दीपावली पर भी एक-दो नहीं बल्कि 100 लग्जरी कारें सड़कों पर उतरेंगी। धनतेरस के दिन कंपनी का पहला ग्राहक बनने की होड़ में ग्राहक अभी से बुकिंग कर रहे हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर, मर्सिडीज, वोल्वो और अन्य प्रसिद्ध ऑटो मोबाइल कंपनियों की कारें शामिल हैं।

शोरूम संचालकों के अनुसार लग्जरी कारों की ब्रिकी में इजाफा हुआ है। वर्तमान में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारें शहर की सड़कों पर आसानी से देखी जा सकती हैं। क्योंकि सामाजिक स्थिति, स्टेटस सिंबल और राजनीति प्रतिष्ठा रखने वाले ग्राहकों को लग्जरी कारें खूब भा रहीं हैं। ग्राहकों की शान को ध्यान में रखते हुए इस दीपावली पर आधुनिक तकनीक वाली की कारें बाजारों में उतर रही हैं। अमर उजाला की पड़ताल में हर साल 20 से 25 फीसदी लग्जरी कारें लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन



सामाजिक स्थिति और भावनात्मक संतुष्टि के लिए लोग लग्जरी कारें खरीद रहे हैं। लग्जरी कारें स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखी जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कारों की अपेक्षा लग्जरी कारों में इंटीरियर से लेकर बॉडी तक सब कुछ टिकाऊ होता है। ये कारें अत्याधुनिक तकनीक से भरपूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



साल 2022 में दीपावली पर वोल्वो की 7 कारों की बिक्री हुई। साल 2023 में नौ, जबकि इस साल 10 कारों की बुकिंग हुई है।
साल 2022 में दीपावली पर बीएमडब्ल्यू की 25 कारों की बिक्री हुई। साल 2023 में 32 कारें, जबकि इस दीपावली 50 कारों की बुकिंग हुई है।
साल 2022 में दीपावली पर मर्सिडीज की 14 कारों की बिक्री हुई। साल 2023 में 25 कारें, जबकि इस दीपावली करीब 40 कारों की बुकिंग हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed