फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   100 lives lost due to continuous rainfall in uttar pradesh

यूपी में लगातार हो रही बारिश से अब तक गई 100 लोगों की जान, बलिया में रेल लाइन धंसी

Mon, 30 Sep 2019 05:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 30 Sep 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
100 lives lost due to continuous rainfall in uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


रविवार को जौनपुर में एक महिला घर के सामने जमीन धंसने से 45 फीट नीचे चली गई। उसे जेसीबी से जब तक निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। हालांकि जिस स्थान पर महिला धंसी थी, वहां चार दशक पहले तक कुआं था। उसे मिट्टी से पाट दिया गया था। 
विज्ञापन


मकान ढहने व बारिश से हुए हादसों में पूर्वांचल के जिलों में 11, अवध के जिलों में तीन और फतेहपुर में एक की मौत हो गई।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पूर्वांचल में बारिश से 550 से अधिक घर ध्वस्त हो गए हैं। बलिया में छपरा रेलखंड पर बांसडीह रोड स्टेशन के पास पटरी धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ट्रैकों पर पानी भरने से रविवार को भी डीडीयू-पटना रेल रुट बाधित हो गया। इन दोनों घटनाओं के चलते 20 से अधिक ट्रेनें निरस्त करने के अलावा दर्जनभर गाड़ियां बदले रूट से चलाई गईं तो कुछ शार्ट टर्मिनेट की गईं।
 

100 lives lost due to continuous rainfall in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जौनपुर में बारिश से हुए हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में दो-दो की मौत हो गई। सोनभद्र व चंदौली में एक-एक की मौत हुई है। उधर, अंबेडकरनगर में बारिश के दौरान मकान ढहने से पति समेत गर्भवती की मौत हो गई। जबकि अयोध्या में एक वृद्ध की जान चली गई। फतेहपुर में कच्चा घर गिरने से महिला की मौत हो गई। 

वहीं सहारनपुर के शाकंभरी खोल में शनिवार देर रात और फिर रविवार सुबह पानी के  तेज बहाव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए। पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला, कुछ को जेसीबी में बैठाकर भी खोल से बाहर निकाला गया। 

खराब मौसम को देखते हुए सिद्धपीठ शाकंभरी मंदिर पर लगने वाला मेला तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब मेला दो अक्तूबर को लगेगा। बता दें कि शाकंभरी खोल में बार-बार बाढ़ के हालात बन रहे हैं। दो दिन पहले नदी में आई बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान हुआ था।

बलिया जेल की बैरकों में घुसा पानी, 500 कैदियों को आजमगढ़ जेल भेजा

बलिया में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला कारागार के अंदर व बाहर बरसात का पानी लगने के साथ ही जेल के सभी बैरकों में पानी घुस गया है। इसके कारण 500 कैदियों को आजमगढ़ जेल भेजा गया है।  जिला जेल में पानी भरने के कारण कैदियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ प्रभावित जिलों में किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं : योगी 

100 lives lost due to continuous rainfall in uttar pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ ग्रस्त जिलों के डीएम को जलभराव की समस्या से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बाढ़ से जनहानि या अन्य प्रकार की हानि पर पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने बाढ़ प्रभावित जिलों में किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं देने और अधिकारियों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed