फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 youths who talked to the student were taken into custody and questioned

Lucknow News: छात्रा से बात करने वाले 10 युवक हिरासत में, हुई पूछताछ

Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
10 youths who talked to the student were taken into custody and questioned
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी और लड़की के लखनऊ में होने की सूचना
- एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी, परिजनों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। कक्षा 12 की छात्रा के अपहरण के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने 10 और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए नौ युवकों ने छात्रा के मोबाइल पर बातचीत की थी। वहीं एक युवक ने छात्रा के अपहरण में शिवा को वैन उपलब्ध कराई थी। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर मुख्य आरोपी द्वारा छात्रा का अपहरण किए जाने का क्या मकसद है। उधर, पुलिस को मुख्य आरोपी और लड़की के लखनऊ में होने की सूचना भी मिली है।
इसके आधार पर एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लखनऊ पहुंचकर चचेरे भाई-बहन की तलाश में जुटी हैं। दूसरी तरफ छात्रा की बरामदगी न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ रही है। साथ ही परिजन बेटी की सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कक्षा 12 की दो छात्राएं दोपहर में परीक्षा देने स्कूूल जा रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवकों ने 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने सहेली को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। इस मामले में पुलिस ने दीनशाहगौरा निवासी आकाश व पुत्तीलाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

चचेरे भाई शिवा ने सौंपी थी अपहरण की जिम्मेदारी
दोनों से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ था कि चचेरे भाई सतेंद्र उर्फ शिवा ने ही छात्रा के अपहरण की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। शिवा छात्रा को लेकर त्रिपुला स्थित एक होटल में ठहरा था। इसके बाद घटना वाले दिन शाम छह बजे होटल से कही निकल गया था। होटल संचालक यदि पुलिस को समय रहते दोनों के होटल में होने की सूचना दे देता तो दोनों को पकड़ा जा सकता था। होटल संचालक मुन्ना और उसका स्टाफ शिवा और छात्रा के होटल में ठहरने की जानकारी छिपाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पहुंच कर तलाश में जुटी टीमें
शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में एक के बाद एक जगतपुर और गदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले करीब 10 युवकों को हिरासत में कड़ी पूछताछ की। पुलिस को सर्विलांस के जरिए यह भी पता चला कि इन युवकों की भी छात्रा से कई बार बातचीत हुई थी। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि छात्रा और शिवा के लखनऊ में छिपे होने की जानकारी मिली है। एसओजी के अलावा जगतपुर थाने की ही दो पुलिस टीमें लखनऊ में दोनों की तलाश में जुटी हैं।

शिवा ने मां के खाते से निकाले थे 1.98 लाख रुपये
छात्रा की मां के बैंक खाते से कुछ दिन पहले ही 1.98 लाख रुपये निकाले गए थे। वैसे तो इस मामले में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन जांच में पैसा निकालने में शिवा का हाथ होने के प्रमाण भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस के अनुसार मां का मोबाइल छात्रा के पास ही रहता था। छात्रा से शिवा मोबाइल ले लेता था। इसी दौरान उसने मोबाइल के जरिए धोखाधड़ी करके पैसा निकाल लिया था। पुलिस का मानना है कि जिस तरह शिवा ने छात्रा का अपहरण किया है, उससे जाहिर होता है कि वह बहुत ही शातिर किस्म का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed