फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 years imprisonment to the accused of raping a girl

Lucknow News: बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

Thu, 26 Jun 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment to the accused of raping a girl
प्रतीकात्मक
लखनऊ। घर में सो रही बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी दिनेश को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार उपाध्याय ने दस वर्ष की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। कोर्ट ने आरोपी रहे नंद किशोर और अमर सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी वकील के अनुसार वादी ने नगराम थाने में 27 अगस्त 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक 26 अगस्त की रात उसकी बेटी मां व बहन के साथ बरामदे में सो रही थी। आरोपी नंद किशोर व अमर सिंह उसे बहलाकर साथ लेकर कहीं चले गए। सुबह बच्ची की खोज शुरू हुई। नंद किशोर व अमर सिंह से पूछताछ में पता चला कि दोनों रात में उसे ले गए थे और दिनेश के साथ बस में बैठा दिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश और बच्ची को बरामद किया। तब पता चला कि दिनेश उसे लुधियाना ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed