फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 year wait for heart transplants at KGMU; machinery worth 98 lakh lying idle.

Lucknow News: केजीएमयू में 10 साल से हार्ट ट्रांसप्लांट का इंतजार, 98 लाख की मशीनें बेकार

Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
10 year wait for heart transplants at KGMU; machinery worth 98 lakh lying idle.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू में हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारी करीब 10 साल पहले शुरू हुई थी। कॉर्डियोवैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग में करीब 98 लाख रुपये की मशीनें खरीदी गईं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय से अनुमति लेने के साथ दो बार लाइसेंस भी मिला, लेकिन अब तक एक भी मरीज का हार्ट ट्रांसप्लांट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी इस योजना के चलते दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को प्रत्यारोपण के लिए दूसरे राज्यों या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह विकल्प चुनना आसान नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल केजीएमयू में हार्ट ट्रांसप्लांट की उम्मीद फिर जगी थी। एक मरीज के प्रत्यारोपण की तैयारी की गई और ब्रेन डेड मरीज के परिजनों को अंगदान के लिए राजी भी किया गया। हालांकि, प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रत्यारोपण के इंतजार में भर्ती मरीज की मौत हो गई। इसके बाद एक बार फिर योजना आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, हार्ट ट्रांसप्लांट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डोनर मिलते ही प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed