फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 trains will remain cancelled, route will be changed for 43 trains.

Railway: 10 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 43 बदले रूट से चलेंगी, शाहगंज स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रहेगा बदलाव

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते बाराबंकी, अयोध्या, अकबरपुर, जफराबाद रेलखंड पर 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक अलग-अलग तारीखों में दस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 43 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
10 trains will remain cancelled, route will be changed for 43 trains.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते बाराबंकी, अयोध्या, अकबरपुर, जफराबाद रेलखंड पर 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक अलग-अलग तारीखों में दस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 43 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। दो ट्रेनें तय स्टेशन से पहले ही यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस होंगी।

विज्ञापन

डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि 14017 रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस 26 सितंबर और 03 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 14018 आंनदविहार-रक्सौल सद्भावना 25 सितंबर व 02 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन

14214 बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी 23 सितंबर व 6 अक्तूबर को और 14213 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी 22 सितंबर व 5 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 27 सितंबर को और 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल 30 सितंबर को नहीं चलेंगी। 05167 बलिया-शाहगंज पैसेंजर 23 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05168 शाहगंज-बलिया पैसेंजर 23 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05171 बलिया-शाहगंज पैसेंजर 22 सितंबर व 5 अक्तूबर को, 05172 शाहगंज बलिया स्पेशल 23 सितंबर और 6 अक्तूबर को कैंसिल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

03307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस, 03308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक परविर्तित मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएंगी। 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल, 04823 जोधपुर-मऊ स्पेशल, 04815 जोधपुर-मऊ, 04816 मऊ-जोधपुर, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन गोंडा, गोरखपुर, मऊ के रास्ते चलेंगी। 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस आजमगढ़ में ही यात्रा समाप्त करेगी और 13510 गोंडा-आसनसोल वापसी में आजमगढ़ से ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईंगंज, अयोध्या धाम स्टेशन नहीं जाएगी।

 

जफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 13483 फरक्का एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट के रास्ते चलने वाली 13484 फरक्का एक्सप्रेस, 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर- तिनसुकिया एक्सप्रेस, 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 22103 मुंबई-एलटीटी अयोध्या कैंट सुपरफास्ट व 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएंगी।

 

 

जफराबाद, सुल्तानपुर, अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12226 कैफियत सुपरफास्ट, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस, 15716 गरीबनवाज एक्सप्रेस, 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर जफराबाद, सुल्तानपुर, अयोध्या के रास्ते चलेंगी।

 

 

अयोध्या, मनकापुर, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस, 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस, 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 09054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, 05025 मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस, 15026 आनंदविहार-मऊ एक्सप्रेस अयोध्या, मनकापुर, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। वहीं, 11055 गोदान एक्सप्रेस, 11056 गोदान एक्सप्रेस, 11059 मुंबई एलटीटी-छपरा, 11060 छपरा-मुंबई एलटीटी, 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, 15181 मऊ-मुंबई एलटीटी वीकली, 15182 मुंबई एलटीटी-मऊ वीकली जौनपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed