बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भर रहे हों तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं के परीक्षा फॉर्म में गलतियों के संशोधन की अंतिम तिथि गुरुवार को है। यानी 10 सितंबर के बाद यूपी बोर्ड के फार्म में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा।
इसके बाद कॉलेजों को सभी स्टूडेंट्स के नामावली का प्रिंट आउट राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जमा करना होगा। नामावली जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
यूपी बोर्ड के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद स्टूडेंट्स के डाटा में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉलेजों को 10 दिन का समय दिया था।
एक सितंबर से 10 सितंबर के बीच इसके लिए वेबसाइट खोली गई है। इस दौरान स्टूडेंट्स के नाम को छोड़कर अन्य गलतियां दुरुस्त की जा सकती हैं। इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो रही है।
आई नौंवी और 11वीं की भी डेट
जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके बाद किसी प्रकार संशोधन संभव नहीं होगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का प्रिंटआउट, चालान की फोटो कॉपी, अन्य बोर्ड या ट्रांसफर से आए हुए स्टूडेंट्स का ब्यौरा और प्रमाणपत्र राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जमा करने होंगे।
10 वीं और 12वीं की तरह 9वीं और 11वीं के परीक्षा फॉर्म में संशोधन करने की तिथि आ गई है। यह तारीख 20 सितंबर है।
कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण कराने वाले कॉलेजों को बोर्ड की ओर से निर्देश दिया गया है कि वो स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड की गलतियां 20 सितंबर तक दुरुस्त कर सकते हैं। 20 सितंबर के बाद किसी प्रकार का संशोधन करना संभव नहीं होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट छह सितंबर से खोल दी है।