फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 personnel who contributed in preventing railway accidents awarded

Lucknow News: रेल दुर्घटनाओं को रोकने में योगदान निभाने वाले 10 कर्मी पुरस्कृत

Tue, 19 Nov 2024 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 personnel who contributed in preventing railway accidents awarded
सम्मानित किए गए रेलवे कर्मी।

विज्ञापन

लखनऊ। सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 रेलकर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम ऑफिस के सभागार में सोमवार को सम्मानित किया गया। डीआरएम आदित्य कुमार ने रेलकर्मियों की सराहना की। साथ ही उन्हें अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यान उपस्थित रहे।





इन्होंने रोके हादसे, किए गए सम्मानित



- टप्पा खजूरिया के स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार मीना ने बीते 26 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी के वैगन से धुंआ उठता देखा और वैगन को तत्काल अलग करवाया।
विज्ञापन


- बस्ती के सिग्नल अनुरक्षक अरुण कुमार 12 अक्तूबर को बस्ती यार्ड में ट्रैक सर्किट फेल होने पर जांच के दौरान पटरी टूटी हुई पाई और उसे दुरुस्त करवाया।



- करनैलगंज के सिग्नल सहायक विवेक सिंह ने 22 अक्तूबर को सरयू यार्ड में ओवरहेड हाईटेंशन लाइन का केबल कटा पाया। फौरन केबल जोड़कर ट्रेन को दुर्घटना से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डालीगंज के सिग्नल अनुरक्षक राजेश कुमार पंडित एवं प्रदीप कुमार ने एक अक्तूबर को डालीगंज स्टेशन पर रिले रूम में एसी वायरिंग के शाॅर्ट सर्किट से आग लगने पर उसे बुझाने में अहम रोल निभाया।



- लोको पायलट सुमन कुमार सिंह व वरिष्ठ सहायक लोको पायलट निधि सोनकर ने 27 अक्तूबर को बुढ़वल-बिन्दौरा के बीच टूटी ओएचई देखी और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे हादसा टल गया।


- डालीगंज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेपी चावला ने कमलापुर-खैराबाद खंड में क्वाड केबिल ज्वॉइंट्स ठीक कराए, जिससे ट्रेनों का संचालन बेहतर हुआ।



-गोरखपुर कैंट के कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सिंह व जीएम कार्यालय में तैनात धर्मेश चन्द्र श्रीवास्तव ने 18 जुलाई को दुघर्टनाग्रस्त 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के यात्रियों को इलाज दिलाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed