फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 people get drowned in Gomati river in Barabanki.

अयोध्या : पलटी नाव, 11 ने तैरकर बचाई जान, एक की मौत, दो लापता, बाराबंकी से अयोध्या आ रहे थे 14 लोग

Tue, 15 Mar 2022 09:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Mar 2022 09:38 PM IST
सार

नदी में जो नाव डूबी वह जर्जर बताई जा रही है। इसके बाद भी इस पर करीब 14 लोगों व दर्जन भर साइकिल को लेकर पार किया जा रहा था। नाव पर सवार सभी बाराबंकी जनपद के निवासी हैं।

विज्ञापन
10 people get drowned in Gomati river in Barabanki.
नदी के किनारे लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या-बाराबंकी की सीमा पर स्थित रुदौली विधानसभा क्षेत्र के गोमती नदी के विग्निया घाट पर यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव में करीब 14 लोग व उनकी साइकिलें सवार थी। हादसे के बाद 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली, जबकि एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर बाराबंकी जनपद की सुबेहा थाना व अयोध्या जनपद की मवई थाने की पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन


अयोध्या-बाराबंकी की सीमा पर स्थित गोमती नदी में मंगलवार शाम लगभग चार बजे बाराबंकी जनपद सुबेहा थाने के विग्निया घाट की ओर से एक नाव पर लगभग 14 सवार होकर अयोध्या आ रहे थे। नाव जैसे ही बीच धारा में पहुंची की उसमें पानी अधिक भर जाने के कारण वह डूब गई। नाव डूबते देख वहां पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर अयोध्या व बाराबंकी जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सूर्य प्रकाश (65) पुत्र स्व गुरुदीन निवासी सुरती का पुरवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।
विज्ञापन


नाव पर सवार 11 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। शेष दो नदी में लापता हो गए। सूचना पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव, रुदौली उप जिलाधिकारी स्वप्निल यादव, सीओ रुदौली सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, मवई थाना प्रभारी नीरज सिंह व सुबेहा पुलिस भी मौके पर राहत कार्य में जुट गए। नदी में खोजबीन के दौरान 12 साइकिलें बरामद हुई हैं, जो नाव पर ही थी। एसडीएम रुदौली स्वप्निल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया गया। एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। 11 लोग तैरकर किनारे पर आ गए, दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव पर यह लोग थे सवार
नदी में जो नाव डूबी वह जर्जर बताई जा रही है। इसके बाद भी इस पर करीब 14 लोगों व दर्जन भर साइकिल को लेकर पार किया जा रहा था। नाव पर सवार सभी बाराबंकी जनपद के निवासी हैं। इसमें तैरकर वापस आने वालों में चालक अनिल कुमार निषाद निवासी सुबेहा, राम कुमार, पिंटू निवासी गढी घोसिया मऊ, रामप्रकाश निवासी तिवारी का पुरवा सुबेहा, सुमिरन निवासी रामपुर नट बीरन, रामचंद्र निवासी मल्हन का पुरवा सुबेहा, मायाराम निवासी लल्लू का पुरवा थाना सुबेहा, भवानी भीख निवासी सुरती का पुरवा, सुशील तिवारी निवासी तिवारी का पुरवा सुबेहा, विश्वनाथ निवासी मी नगर थाना सुबेहा, राम भगत निवासी कंधई गढी घोसिया मऊ सुबेहा शामिल रहे। अभी भी दो लापता बताए जा रहे हैं।


नदी पर पुल न होने के कारण हुआ यह हादसा
बताया जाता है कि गोमती नदी पर यहां के आसपास के ग्रामीण कई वर्षों से शासन से पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। पुल न बनने के कारण लोग बाराबंकी व अयोध्या आने जाने के लिए नाव का ही सहारा लेते हैं। मजबूत नाव न होने के कारण आज यह एक बड़ा हादसा हुआ। विग्निया घाट पर पुल का निर्माण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed