{"_id":"65f185c21f2db54436072be3","slug":"10-more-indentified-who-did-violence-in-akbarnagar-in-lucknow-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरनगर बवाल: पथराव करने वाले 10 उपद्रवियों की वीडियो, फोटो से पहचान, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरनगर बवाल: पथराव करने वाले 10 उपद्रवियों की वीडियो, फोटो से पहचान, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगीं
Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
सार
अकबरनगर में बवाल करने वाले 10 और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
बवाल के कारण इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अकबरनगर बवाल के मामले में पुलिस ने वीडियो, फोटो की मदद से नामजद आरोपियों के अलावा दस उपद्रवियों की पहचान कर ली है। इनकी तलाश में दबिश जारी है। पुलिस दर्जनों वीडियो व फाटो से और अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
बीते रविवार को अकबरनगर में एलडीए ने सम्राट फर्नीचर की अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग ध्वस्त की थी। इसके बाद इलाकाई लोगों ने टीम पर जमकर पथराव किया था। एलडीए की टीम व पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने चीनी उत्पादों को मार्केट से दूर कर दिया है, एमएसएमई रोजगार की संभावना वाला क्षेत्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सत्ता संग्राम 2024 : छोटे दलों का साथ... फायदे की बात; यूपी से दिल्ली का रास्ता बिना सहयोगियों संभव नहीं दिखता
मामले में एलडीए की ओर से सात पर नामजद व सैकड़ों अज्ञात पर बलवा, हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सम्राट फर्नीचर के मालिक अरशद वारसी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि छह अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।