फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 more buses will run on Dhanteras to Delhi route

Lucknow News: धनतेरस से दिल्ली रूट पर चलेंगी 10 और बसें

Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
10 more buses will run on Dhanteras to Delhi route
रायबरेली। दीपावली, छठ सहित अन्य पर्वों पर लोगों को बेहतर यात्रा मुहैया कराने के लिए धनतेरस (29 अक्तूबर) से बसों का विशेष संचालन शुरू होगा। 10 दिनों तक चलने वाले अभियान में अच्छा काम करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है। चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के संबंधित स्टाफ को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लखनऊ मुख्यालय से पत्र भी रायबरेली डिपो को मिल गया है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन


दीपावली के साथ ही कई महत्वपूर्ण पर्व 10 नवंबर तक हैं। लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए हर साल की तरह परिवहन निगम अधिकारियों ने बसों के विशेष संचालन के निर्देश दिए हैं। आगामी 29 अक्तूबर से 10 दिनों के लिए बसों का विशेष संचालन होना है। दिल्ली रूट पर 10 बसें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है तो अन्य रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी। कानपुर, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालकों-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
चालकों-परिचालकों को न्यूनतम 12 दिवसों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से निर्धारित औसत 300 किमी. प्रतिदिन का संचालन करना होगा। तभी उन्हें 350 रुपये रोजाना की दर से एकमुश्त 4200 रुपये का विशेष प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। अगर कर्मचारी 13 दिन की पूर्ण प्रोत्साहन अवधि तक कुल ड्यूटी मानकों के अनुरूप करते हैं तो उन्हें 400 रुपये प्रति दिवस की दर से भुगतान मिलेगा।

प्रोत्साहन अवधि में 13 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कार्यशाला के कर्मचारियों को एकमुश्त 2100 रुपये व 12 दिन ड्यूटी करने वालों को 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।



धनतेरस से आगामी 10 नवंबर तक बसों का विशेष संचालन होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी आ गए हैं। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। विशेष कारणों पर ही छुट्टी मिलेगी।
- दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed