{"_id":"6751eb2e181ab432af03e6db","slug":"10-loud-speakers-of-religious-places-removed-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धार्मिक स्थलों से 10 लाउडस्पीकर उतारे गए, 45 की आवाज कम कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धार्मिक स्थलों से 10 लाउडस्पीकर उतारे गए, 45 की आवाज कम कराई गई
Thu, 05 Dec 2024 11:45 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:45 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में चले मॉर्निंग पुलिसिंग अभियान में मानक से ज्यादा पाए जाने पर धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटा लिए गए और 45 की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन
हटाए गए लाउडस्पीकर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बृहस्पतिवार सुबह शहर भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और लोगों से संवाद स्थापित किया। इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर लाउडस्पीकरों को लेकर तय मानकों का भी पालन कराया।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच से छह बजे बीच पुलिस ने मॉर्निंग पुलिसिंग अभियान चलाया। इस दौरान केजीएमयू, लोहिया अस्पताल, पीजीआई, चारबाग रेलवे स्टेशन, कैसरबाग, आलमबाग, अवध बस अड्डे और अन्य जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से संवाद कर सुझाव लिए। इसी क्रम में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को चेक किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी जिला, शहर व ब्लॉक इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ी राहत : निवेश मित्र पोर्टल से बैकिंग लेनदेन पर नहीं लगेगा शुल्क, एक जनवरी से शुरू होगी सुविधा
पुलिस ने तय संख्या से अधिक लगे 10 लाउडस्पीकरों को हटवाया और 45 की ध्वनि कम कराई। 40 वाहनों के चालान किए और 7 वाहनों को सीज किया। मध्य जोन की तर्ज पर शहर के दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी जोन में पुलिस ने मॉर्निंग पुलिसिंग का अभियान चलाया।