फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 labourers critical and one died in an accident.

मिट्टी धंसने से 10 मजदूर दबे, एक की मौत!

Thu, 19 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
10 labourers critical and one died in an accident.

पीजीआई में सुशांत गोल्फ सिटी के भीतर गुरुवार दोपहर तुलसियानी बिल्डर्स का अपार्टमेंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में अचानक मिट्टी धंसने से दस मजदूर दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, हादसे के बाद तुलसियानी बिल्डर्स के ठेकेदार व सिक्योरिटी गार्ड मौके से भाग गए। हादसा दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ, जबकि पुलिस को इसकी सूचना करीब साढ़े तीन बजे दी गई।
विज्ञापन


एसओ जेबी पांडे के अनुसार अपार्टमेंट के पिलर खड़े करने के लिए करीब 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसके अंदर एक हिस्से में गुरुवार दोपहर आठ-दस मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक मिट्टी धंसने से मजदूर दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देर से मिली जानकारी

10 labourers critical and one died in an accident.

शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मदद के लिए दौड़े। ठेकेदार व सिक्योरिटी गार्ड की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। एसओ ने बताया कि एक मजदूरी की मौत हो चुकी थी, जबकि अमेठी के जगदीशपुर शुक्ल बाजार भटमऊ निवासी पन्नालाल के बेटे राजू की हालत गंभीर थी।

तुलसियानी बिल्डर्स के लोगों ने राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ के मुताबिक हादसे की सूचना करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला।

तुलसियानी बिल्डर्स के लोगों और ठेकेदार से भी संपर्क नहीं हो सका। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, राजू के चाचा भरतराम शाम को पीजीआई थाने पहुंचे। हादसे के दौरान भरतराम भी वहीं मजदूरी कर रहे थे।

एसओ ने कहा कि अगर राजू की तरफ से तहरीर मिली तो बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed