{"_id":"60c21ab860204770b3294ddd","slug":"10-ips-running-from-here-to-there-waiting-alankrita-singh-became-sp-women-security-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : वेटिंग में चल रहे 10 आईपीएस इधर से उधर, परिवहन अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : वेटिंग में चल रहे 10 आईपीएस इधर से उधर, परिवहन अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल
Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
शासन ने बृहस्पतिवार को 10 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी। इनमें छह अफसर प्रतीक्षारत थे और चार डीजीपी मुख्यालय से अटैच थे।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने बृहस्पतिवार को 10 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी। इनमें छह अफसर प्रतीक्षारत थे और चार डीजीपी मुख्यालय से अटैच थे। सीबीसीआईडी से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए विश्वजीत महापात्र को डीजी नागरिक सुरक्षा बनाया गया है। एडीजी सतीश माथुर को रूल्स एंड मैनुअल में तैनाती दी गई है। प्रमोशन पाए एन रविंदर को एडीजी सतर्कता के पद पर भेजा गया है। लंबे समय से प्रतीक्षारत धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी यातायात निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। डीआईजी सुनील गुप्ता को सुरक्षा मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीक्षारत वैभव कृष्णा को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा का एसपी बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आई अलंकृता सिंह को पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध मो. इमरान को एसपी रेलवे झांसी, सुनील सिंह को सेनानायक 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी और अखिलेश चौरसिया को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है।
विज्ञापन
सीतापुर, गोरखपुर, कानपुर, हमीरपुर डिपो में एआरएम बदले
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परिवहन अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। प्रबंध निदेशक धीरज साहू के आदेशानुसार सीतापुर डिपो में तैनात विमल राजन को कैसरबाग डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। निगम मुख्यालय में तैनात आरएन गोस्वामी को अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
डीजल घोटाले में निलंबित होकर बहाल हुए मुख्यालय में तैनात गौरव वर्मा को गोरखपुर के राप्ती नगर डिपो, राकेश कुमार गुप्ता को कानपुर के विकासनगर डिपो, अकील अहमद को चित्रकूूट के हमीरपुर डिपो का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है। डिपो प्रभारी बनवाने की ऑडियो रिकॅाडिंग सोशल मीडिया में आने के बाद अकील अहमद चर्चा में आए थे। मगर प्रबंधन के चहेते होने के बाद उनका अनुभाग अधिकारी से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर प्रमोशन कर दिया गया था। राप्ती नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय को मुख्यालय में अकील अहमद की जगह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) भेजा गया है।