फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 hours power for villages from tomorrow.

गांवों को अब हर रोज मिलेगी 10 घंटे बिजली

Wed, 29 Oct 2014 01:20 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
10 hours power for villages from tomorrow.

त्यौहार और सिंचाई का दबाव कम होने के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए बिजली आपूर्ति का नया शिड्यूल तैयार कराया है। ग्रामीण इलाकों में अब 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। गांवों में नया शिड्यूल बुधवार से प्रभावी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिला मुख्यालयों के लिए 15 घंटे, मंडल मुख्यालयों के लिए 18 घंटे तथा महानगरों के लिए 20 घंटे आपूर्ति शिड्यूल बनाया गया है। शहरी क्षेत्रों की आपूर्ति का नया शिड्यूल एक नवंबर से लागू किया जाएगा। नए शिड्यूल में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर व आगरा को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन का दावा है कि नया शिड्यूल यह ध्यान में रखकर तैयार कराया गया है कि ग्रामीण इलाकों में दिन और रात में कम से कम पांच-पांच घंटे आपूर्ति हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिला मुख्यालयों पर रात 10 बजे के बाद ही कटौती का शिड्यूल तैयार कराया गया है। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने मंगलवार को सभी क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटरों (एसएलडीसी) को नया शिड्यूल भेजकर इसके मुताबिक ही आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

इस तरह बना शेड्यूल

10 hours power for villages from tomorrow.

शक्ति भवन में पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने मंगलवार को प्रबंध निदेशक एपी मिश्र व नियंत्रण कक्ष के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नए शिड्यूल को अंतिम रूप दिया।

गांवों का नया शिड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय किया गया, जबकि शहरों का शिड्यूल लागू करने के  लिए एसएलडीसी को तीन दिन का वक्त दिया गया है। एपी मिश्र ने बताया कि नए शिड्यूल में इस बात का ध्यान रखा गया है जिला मुख्यालयों को रात 10 बजे तक बिजली जरूर मिले।

उनका कहना है कि अगर एनर्जी एक्सचेंज से सस्ती बिजली उपलब्ध हो जाती है तो रात में ग्रामीण और शहरों की आपूर्ति में इजाफा किया जा सकता है। फिलहाल मौजूदा समय में बिजली की उपलब्धता का आकलन करके शिड्यूल निर्धारित किया गया है।

मुरादाबाद व पनकी क्षेत्रीय नियंक्षण कक्ष के तहत आने वाले गांवों को तीन-तीन हिस्सों, सारनाथ नियंत्रण कक्ष के गांवों को चार तथा मोदीपुरम नियंत्रण कक्ष के गांवों को दो हिस्सों में बांटकर आपूर्ति का शिड्यूल बनाया गया है।

गांवों की आपूर्ति का नया शिड्यूल (प्रभावी)

10 hours power for villages from tomorrow.
पनकी कंट्रोल रूम
प्रथम: रात 9.00 से भोर 3.00 बजे (6 घंटे), सुबह 6 से 10 बजे (4 घंटे)
द्वितीय: रात 02.00 से सुबह 8.00 बजे (6 घंटे), दोपहर 2.45 से 6.45 बजे (4 घंटे)
तृतीय: रात 10.45 से भोर 4.45 बजे (6 घंटे), दोपहर 3.00 बजे से शाम 7 बजे (4 घंटे)

मुरादाबाद कंट्रोल रूम
प्रथम: रात 10.30 से भोर 4.30 बजे (6 घंटे), दोपहर 2.30से शाम 6 बजे (4 घंटे)
द्वितीय: रात 1.30 से सुबह 7.30 बजे (6 घंटे), दोपहर 1.30 से शाम 5.30 बजे (4 घंटे)
तृतीय: रात 2.30 से सुबह 8.30 बजे (6 घंटे), दोपहर 2.45 से शाम 6.45 बजे (4 घंटे)

मोदीपुरम कंट्रोल रूम
प्रथम: सुबह 5.00 से सुबह 10.00 बजे (5 घंटे), शाम 4 से रात 9 बजे (5 घंटे)
द्वितीय: रात 10.00 से सुबह 4 बजे (6 घंटे), दोपहर 1 से शाम 5 बजे (4 घंटे)

सारनाथ कंट्रोल रूम
प्रथम: रात 9.30 से भोर 3.30 बजे (6 घंटे), सुबह 6.15 से 10.15 बजे (4 घंटे)
द्वितीय: रात 2.15 से सुबह 8.15 बजे (6 घंटे), दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे (4 घंटे)
तृतीय: भोर 3.30 से 9.30 बजे (6 घंटे), दोपहर 3.00 से शाम 7 बजे (4 घंटे)
चतुर्थ: रात 11.30 से सुबह 5.30 बजे (6 घंटे), दोपहर 12.30 से 4.30 बजे (4 घंटे)

शहरों की कटौती का नया शिड्यूल (एक नवंबर से प्रस्तावित)
जिला मुख्यालय (15 घंटे आपूर्ति)
पनकी कंट्रोल: रात 1 बजे से 4 बजे, सुबह 9 से 12 बजे तथा दोपहर 3.30 से 6.30 बजे।
सारनाथ कंट्रोल: सुबह 5 से 8 बजे, पूर्वाह्न 11.30 से 2.30 तथा रात 10 से 1 बजे।
मुरादाबाद कंट्रोल: सुबह 8 से 11 बजे, शाम 4 से 7 बजे तथा रात 10.30 से 1.30 बजे।
मोदीपुरम कंट्रोल: रात 12 से 3 बजे, सुबह 7 से 10 बजे तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे।

यहां होगी 18 घंटे की आपूर्ति

10 hours power for villages from tomorrow.
सहारनपुर: रात 2 से 5 बजे तथा दोपहर 1.30 से 4.30 बजे।
फैजाबाद/अयोध्या: रात 12 से 2 बजे, सुबह 9 से 11 बजे तथा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे।
मिर्जापुर: रात 12 से 2 बजे, सुबह 9 से 11 बजे तथा दोपहर 2 से 4 बजे।

बस्ती: रात 12 से 2 बजे, सुबह 8 से 10 बजे तथा दोपहर 2 से 4 बजे।
गोंडा: रात 3 से 5 बजे, सुबह 11 से 1 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे।
झांसी: सुबह 4 से 6 बजे, पूर्वाह्न11 से 1 बजे तथा रात 9 से 11 बजे।
बांदा: सुबह 4 से 6 बजे, पूर्वाह्न11 से 1 बजे तथा रात 9 से 11 बजे।

महानगर (20 घंटे आपूर्ति)
मेरठ: सुबह 5 से 7 बजे तथा दोपहर 2 से 4 बजे।
अलीगढ़: रात 2 से 4 बजे तथा दोपहर 2 से 4 बजे।
बरेली:  भोर 3 से 5 बजे तथा पूर्वाह्न 11 से 1 बजे।
मुरादाबाद: रात 2.30 से 4.30 बजे तथा पूर्वाह्न 11.30 से 1.30 बजे।
गोरखपुर: रात 12 से 2 बजे तथा दोपहर 2 से 4 बजे।
इलाहाबाद: 10 से 1 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed