{"_id":"69582f6147a46b3f3c0ca875","slug":"10-booked-for-attempted-dowry-murder-lucknow-news-c-13-lko1070-1542427-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज के लिए हत्या के प्रयास का आरोप, 10 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज के लिए हत्या के प्रयास का आरोप, 10 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर-एल निवासी शालिनी सिंह ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शालिनी के मुताबिक एक वर्ष पहले उनकी शादी रायबरेली के खीरों के अमित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद अमित व उसके घरवाले और दहेज मांगने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ माह पहले गला दबाकर उनकी हत्या की कोशिश की।
किसी तरह उन्होंने जान बचाई तो गर्म तवे से जलाने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पति अमित, जेठ रामदास वर्मा, रमेश, जेठानी सावित्री देवी, प्रगतिलता, भतीजी लक्ष्मी वर्मा, मनीषा वर्मा, ननद रेनू वर्मा, ननदोई दयाशंकर व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।