फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.72 lakh shikha mitra to become teacher soon

रास्ता साफ, यूपी में 1.72 लाख शिक्षामित्र बनेंगे शिक्षक

Fri, 30 May 2014 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
1.72 lakh shikha mitra to become teacher soon

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1,72,000 शिक्षा मित्रों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी फाइल पर मंगलवार को हस्ताक्षर कर दिए।

जल्द ही इसे गजट नोटीफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इनके समायोजन संबंधी आदेश जारी कर दिए जाएंगे। समायोजन की प्रक्रिया जून में शुरू करने की विभाग की तैयारी है।

गौरतलब है कि पिछले करीब एक साल में शिक्षामित्रों ने कई प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किए और पुलिस की लाठियां भी खाईं। आखिरकार लाखों परिवारों के लिए यह खुशी की बात है।
विज्ञापन

नियमावली में हो चुका है संशोधन

1.72 lakh shikha mitra to become teacher soon

गौरतलब है कि समायोजन के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन किया जा चुका है।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो पाया था।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने आचार संहिता समाप्त होते ही बेसिक शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेजी थी।

हालांकि, चुनाव हारने के बाद ऐसा लग रहा था कि सपा सुप्रीमो इस समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगा देंगे। उन्होंने कई चुनावी रैलियों में ऐसा करने के संकेत भी दिए थे। ऐसा न होना शिक्षा मित्रों के लिए राहत की बात है।

मुलायम ने फंसाया था पेंच

1.72 lakh shikha mitra to become teacher soon

चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग द्वारा नोटिस देने के बावजूद मुलायम का शिक्षामित्रों पर वोट के बदले सुविधाएं देने की अपील जारी रखते हुए मुलायम ने पेंच फंसा दिया था।

मुलामय ने कुछ रैलियों में स्पष्ट रूप से कहा कि काम दिया है, सुविधा दी है। सपा को वोट दोगे तो और सुविधा देंगे।

मुलायम ने उसके पहले भी धमकी भरे अंदाज में शिक्षामित्रों से वोट देने की अपील की थी। हालांकि, चुनाव में बुरी तरह हार के बाद समायोजन की प्रक्रिया लटकने का डर था।

विज्ञापन

ये भी बड़ी और अच्छी खबर

1.72 lakh shikha mitra to become teacher soon

उत्तर प्रदेश में सात साल बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को बहाल कर दिया गया। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये मंगलवार को इसकी मंजूरी दी गई।

इसके गठन के बाद राज्य सरकार के अधीन आने वाले विभागों में बाबुओं से लेकर इंस्पेक्टरों तक की भर्ती का अधिकार आयोग के पास होगा।

इसमें चेयरमैन के अलावा आठ सदस्य होंगे, इनका मनोनयन राज्य सरकार करेगी। इनका मनोनयन सरकार करेगी।

जबकि आयोग का चेयरमैन प्रशासनिक अधिकारी या आईएएस पद से रिटायर्ड किसी अधिकारी को बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed