फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.50 lakh jan seva kendra will open in uttar pradesh

प्रदेश में खुलेंगे 1.50 लाख जनसेवा केंद्र, हर सेवा के लिए 10 रुपये ज्यादा

Sun, 04 Oct 2020 01:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Oct 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
1.50 lakh jan seva kendra will open in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहे जन सेवा केंद्रों पर हर सेवा के लिए अब 10 रुपये अधिक देने होंगे। इसमें प्रति सेवा के लिए 20 के बजाय 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं, जनसेवा केंद्र संचालक की आय बढ़ाने के लिए अब उसे प्रति ट्रांजेक्शन 4 रुपये की जगह 11 रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन


यह जानकारी अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी आलोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सीएससी 2.0 के तहत प्रदेश के 75 जिलों में पीपीपी मॉडल पर कुल 63119 जन सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) चल रहे हैं। 
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 1.50 लाख जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। अभी सभी 75 जिलों में पीपीपी मॉडल पर कुल 63119 जन सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) चल रहे हैं।

अभी प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 1 जन सेवा केंद्र और प्रति 10 हजार आबादी पर न्यूनतम 1 जन सेवा केंद्र हैं। अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 जन सेवा केंद्र एवं शहरी क्षेत्रों की प्रत्येक 10,000 की आबादी पर 2 जन सेवा केंद्र खोले जाएंगे। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी आलोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इससे 4.50 लाख ग्रामीण युवा उद्यमियों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जन सेवा केंद्र संचालन की नई निविदा प्रक्रिया (सीएससी-3.0) के तहत प्रत्येक जिले में दो-दो डिस्ट्रिस्ट सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) का चयन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में दो-दो डीएसपी संस्थाओं के चयन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी। जनसेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर युवा उद्यमियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता का लाभ प्राप्त हो रहा है। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के 35 विभागों की 258 शासकीय सेवाएं आम लोगों को उनके नजदीकी स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed