फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.25 lakh people not paying user charge

सवा लाख लोग नही दे रहे यूजर चार्ज, सरकारी विभाग सबसे आगे

Sat, 28 Nov 2020 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh people not paying user charge
बड़े प्रतिष्ठान भी खुले में फेंक रहे कूड़ा, अब जारी होगा नोटिस, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिया जाने वाला यूजर चार्ज नगर निगम और कंपनी ईकोग्रीन मिलकर भी नहीं वसूल पा रहे हैं। इसमें फर्जीवाड़ा हो रहा है, क्योंकि शहर के पचास प्रतिशत लोग यूूजर चार्ज ही नहीं दे रहे हैं। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वैसे तो यूजर चार्ज वसूलने का जिम्मा निजी कंपनी के पास है, मगर वह पूरा यूजर चार्ज नहीं वसूल रही है। इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। यूजर चार्ज की वसूली में कमी के कारण ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही। अभी भी करीब सवा लाख लोग कूड़े को इधर-उधर खुले में ही फेंक रहे हैं। इनमें सैकड़ों बड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। यदि सभी घरों और प्रतिष्ठानों से वसूली होने लगेगी तो हर महीने करीब पांच करोड़ रुपये यूजर चार्ज जमा होगा।
विज्ञापन

सरकारी विभाग भी कर रहे लापरवाही
नगर निगम के मुताबिक ईकोग्रीन एनर्जी इस समय करीब ढाई लाख घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही है, मगर यूजर चार्ज करीब सवा लाख लोग ही दे रहे हैं। यूजर चार्ज न देने वालों में बड़े सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इनमें एयरपोर्ट, जवाहर-भवन इंदिरा भवन, शक्ति भवन, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज, पुलिस प्रशासन आदि शामिल हैं। इसके अलावा शहर के बहुत से बड़े होटल, रोस्टोरेंट आदि भी यूजर चार्ज नहीं दे रहे। मगर इन सबका कचरा नगर निगम को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव घरों पर डालते हैं कचरा
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि शहर में हजारों की तादाद में खानपान की छोटी दुकानें, ठेले-खोमचे सड़क पर लगते हैं। मगर ये यूजर चार्ज नहीं देते हैं और कूड़ा पड़ाव घरों या नाला-नाली में फेंक देते हैं। कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट वाले भी ऐसा ही करते हैं।

जो प्रतिष्ठान वाले यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं, उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। यूजर चार्ज वसूली बढ़ाने के लिए अब थर्ड पार्टी लगाई गई है। पिछले महीने 78 लाख रुपये यूजर चार्ज आया था। यदि सभी घरों और प्रतिष्ठानों से वसूली होने लगेगी तो हर महीने करीब पांच करोड़ रुपये यूजर चार्ज जमा होगा। अभी कंपनी ढाई लाख घरों-प्रतिष्ठानों से कूड़ा ले रही है, मगर यूूजर चार्ज सवा लाख से ही मिल रहा है।
- पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed