Yogi Adityanath Shapath Live: योगी कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, सतीश महाना बनाए जा सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष
UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony Live: योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। पढ़ें इस समारोह की पल-पल की अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
- कानपुर नगर से सात विधायक पर मंत्री एक भी नहीं
- कानपुर देहात से चार विधायक और तीन बने मंत्री
भाजपा ने पीलीभीत जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतीं। सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने संजय सिंह गंगवार को मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। इससे जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है।
संजय सिंह गंगवार
- उम्र- 47
- शिक्षा- बीएससी
- जाति- कुर्मी
- पैतृक गांव- कुकरीखेड़ा
- 2005 में ब्लॉक प्रमुख बने
- 2012 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े
- 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए
- 2022 में भाजपा से विधायक चुने गए
मोदी के खास अरविंद शर्मा बने कैबिनेट मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। बीते करीब डेढ़ वर्ष से ही चर्चा हो रही थी कि वह योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी व आसपास के क्षेत्र में उनके कुशल प्रबंधन की काफी तारीफ हुई थी।
एके शर्मा 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसर रहे हैं। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा ने उनके साथ 2001 से 2013 तक काम किया। इसके बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद डेप्यूटेशन पर पीएमओ में आ गए। केंद्र सरकार में वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रहे और 2017 में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए। उन्हें बीते वर्ष योगी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए उप-मुख्यमंत्री
प्रदेश की सियासत में पिछड़ों को भाजपा के पाले में करने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाजीगर निकले। सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व ने केशव के कुशल चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए फिर से डिप्टी सीएम की कमान सौंपी है।
2012 में सपा की आंधी में बने थे विधायक
सपा की आंधी में भी केशव मंडल की सभी विधानसभा सीटों पर इकलौते कमल खिलाने वाले विधायक बने थे। इसके बाद केशव का राजनीतिक सितारा बुलंदियों को छूता गया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने केशव पर भरोसा करके उन्हें प्रयागराज की फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया और वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। वह जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचे। वर्ष 2017 के विधान चुनाव के बाद जब भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई तो केशव प्रसाद प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया। इस दौरान उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ा। माना गया कि केशव प्रसाद मौर्य अपनी हिंदुत्ववादी छवि के साथ ही पिछड़ों का एकमुश्त वोट भाजपा के लिए लेकर आए थे।
भाजपा सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने
चौधरी लक्ष्मी नारायण 2002 के चुनाव में रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह से हार गए। तीसरी बार 2007 में लक्ष्मी नारायण फिर छाता से बसपा के टिकट पर विधायक बने। इस बार उन्होंने रालोद के तेजपाल सिंह को हराया। 2012 का चुनाव वह रालोद के तेजपाल सिंह से हार गए। इस बार भी वह बसपा प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव में मैदान में थे। 2017 और 2022 में चौधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। दोनों बार जीते।
चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया।
छठी बार कैबिनेट मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण
योगी आदित्यनाथ सरकार में मथुरा के छाता विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण छठी बार मंत्री बने हैं। उनकी पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा से पहले वह बसपा शासन में भी मंत्री रह चुके हैं।
योगेंद्र ने जीत की लगाई है हैट्रिक
छात्र राजनीति से पार्षद और विधायक तक का सफर तय करने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह वर्ष 2012 में आगरा दक्षिण से पहली बार विधायक बने। उन्होंने इस बार दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। उनके पास शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आया था।