फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले- बनारस के रोडमैप से देश के विकास का रोडमैप बनता है

Tue, 14 Dec 2021 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Dec 2021 05:21 PM IST
खास बातें

PM Modi Varanasi Visit Today Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। पीएम ने भाजपा शासित राज्यों के 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आगामी विधानसभा चुनाव, जनता से जुड़ाव जैसे तमाम बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे और विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित किया। यहां पढ़ें पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
pm modi varanasi visit day 2 live news updates today Swarved Mahamandir along with cm yogi adityanath
स्वर्वेद मंदिर में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

05:19 PM, 14-Dec-2021

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिन का वाराणसी दौरा समाप्ह हो चुका है, अब वो दिल्ली के लिए निकल गए हैं। 
04:31 PM, 14-Dec-2021

100वीं वर्षगांठ के लिए लें संकल्प- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि दो साल बाद हम विहंगम योग की 100वीं वर्षगांठ मनाएंगे तो क्यों न हम दो साल बाद के इस अवसर के लिए कुछ संकल्प लें। एक और संकल्प हो सकता है पानी बचाने को लेकर। हमें अपनी नदियों को, गंगा जी को, सभी जलस्रोतों को स्वच्छ रखना है। जैसे एक संकल्प हो सकता है- हमें बेटी को पढ़ाना है, उसका स्किल डेवलपमेंट भी करना है। अपने परिवार के साथ-साथ जो लोग समाज में जिम्मेदारी उठा सकते हैं, वो एक-दो गरीब बेटियों के स्किल डेवलपमेंट की भी जिम्मेदारी उठाएं।
विज्ञापन
04:25 PM, 14-Dec-2021

आज देश 'मैं' के भाव से राष्ट्रभाव को आत्मसात कर चुका है

पीएम मोदी ने कहा आज देश का मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'। आज देश 'मैं' के भाव से उठकर राष्ट्र के भाव को आत्मसात कर रहा है। आज जब हम पूरी दुनिया को योग दिवस मनाते हुए, योग का अनुसरण करते हुए देखते हैं तो लगता है कि सद्गुरु का आशीर्वाद फलिभूत हो रहा है। स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का। आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है। आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को, उत्पादों को ताकत दी जा रही है, लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है। 
04:15 PM, 14-Dec-2021

वाराणसी में हुआ हर तबके में बदलाव- पीएम

आज देश आजादी की लड़ाई में अपने गुरुओं और तपस्वियों के बलिदान को नमन कर रहा है। जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं तो इससे पूरे देश के विकास का रोड-मैप भी बन जाता है। काशी में विकास का लाभ पर्यटन के साथ-साथ कला क्षेत्र को भी मिलेगा। काशी के कौशल को नई ताकत मिल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई सुविधाओं के साथ काशी मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है। कल रात 12-12.30 बजे बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं अपनी काशी में जो काम चल रहा है, जो काम हुए हैं उन्हें दिखने निकल पड़ा था। काशी में कितने ही लोगों से मेरी बात हुई। स्टेशन का भी कायाकल्प हो चुका है। बनारस देश को नई दिशा दे रहा है। 2014-15 के मुकाबले 2019-20 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी तक हो गई है और हवाई पर्यटकों की संख्या 30 लाख तक पहुंच गई है। अगर इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन आ सकता है। पीएम ने कहा कि वाराणसी में हर तरह का बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से काशी ने दिखा दिया है कि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी संभव है। उन्होंने केदारनाथ का भी जिक्र कर कहा कि अब वहां रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यही विश्वास पूरे देश में दिख रहा है। सद्गुरु सफलदेव ने कहा है, दया करे सब देव पर ऊंच नीच नहीं जान। 
04:07 PM, 14-Dec-2021
ये भारत ही जहां के आजादी के सबसे बड़े आंदोलन के नेता को महात्मा बुलाती है, जहां आजादी की लड़ाई के साथ धार्मिक चेतना भी साथ चलती रही। संत सदाफलदेव जी ने भी आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेल में ही उन्होंने स्वर्वेद पर चिंतन किया और बाहर आकर उसे मूर्त रूप दिया। हमारे स्वाधीनता संग्राम का इतिहास वैसे नहीं दर्ज किया गया जैसा किया जाना चाहिए था। हमारा देश इतना अद्भुत है कि यहां जब भी समय विपरीत होता है, कोई ना कोई संत विभूति समय की धारा को मोड़ने के लिए अवतरित हो जाती है।
04:01 PM, 14-Dec-2021

शुरू हुआ पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी आज स्वर्वेद मंदिर के 98वें वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कल काशी ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर का स्वागत किया और आज यहां विहंगम योग संस्थान का यह आयोजन है। आज हम देख रहे हैं कि योग संस्थान का 98वां वर्षगांठ, सद्गुरु सफलदेव महाराज के जेल यात्रा के 100 वर्ष और गीता जयंती भी है। इन सबकी मैं आप लोगों को बधाई देता हूं। सद्गुरु सदाफलदेव जी ने समाज के जागरण के लिए विहंगम योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यज्ञ किया था। आज वह संकल्प बीज हमारे बीच एक वटवृक्ष के रूप में हमारे सामने खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:55 PM, 14-Dec-2021

पीएम ने पूरा स्वर्वेद मंदिर देखा

इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे महामंदिर धाम को देखा और वहां के पुजारियों से मंदिर की खासियतों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: महामंदिर: अपने आप में बेहद अनोखा है ये धाम, आज पहुंचे हैं पीएम मोदी
03:29 PM, 14-Dec-2021

सदाफलदेव की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का दौरा किया और सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

03:11 PM, 14-Dec-2021

विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

उमरहां में पीएम मोदी स्वर्वेद महामंदिर धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां पीएम पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।

 
03:09 PM, 14-Dec-2021

भाई-भतीजावाद और पैरोकारी को दरकिनार करें

बैठक में पीएम ने आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के लिए सख्ती से भाई-भतीजावाद और पैरोकारी को दरकिनार करने की बात कही। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed