फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले, यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का लिया निर्णय, नहीं बचेगी जमानत

Fri, 23 Feb 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 23 Feb 2024 04:19 PM IST
खास बातें

PM Modi Varanasi Visit Live News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्वांचल वासियों को कई परियोजनाओं की सौगात मिली। पीएम ने काशी के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने काशी से लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी किया। कहा इस बार यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Live: PM Narenra Modi Inaugurate Projects, Attend BHU Program, visit Ravidas Temple
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : नीरज यादव

लाइव अपडेट

03:36 PM, 23-Feb-2024

हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम का संबोधन समाप्त

पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि माल वही है, पैकिंग नई है। पीएम ने कहा कि इस बार जमानत नहीं बचेगी इनकी। पीएम मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया। 
03:33 PM, 23-Feb-2024
बाबा के आशीर्वाद से काशी के विकास को बढ़ा रहा हूं: पीएम मोदी
आने वाले पांच वर्षों में काशी का नेशनल परिसर तैयार हो जाएगा। जिससे युवाओं को काफी फायदा होगा। बुनकरों को भी संबल प्रदान किया जाएगा। एक नया मेडिकल कॉलेज बनने वाला है। आज कई करोड़ की मशीनों का लोकार्पण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। काशी का तेज विकास नहीं थमेगा। काशीवासियों और बाबा के आशीर्वाद पाकर विकास कार्यों को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।
विज्ञापन
03:31 PM, 23-Feb-2024

भारत को विकसित भारत का इंजन बनाऊंगा: पीएम मोदी

यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय कर लिया है। मोदी का तीसरा कार्यकाल सबसे प्रखर कार्यकाल होने वाला है। भारत का आर्थिक, सामाजिक हर क्षेत्र बुलंदी पर होगा। भारत 11वें नंबर से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर आया। अब तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की सबसे मजबूत शक्ति बनेगा। देश को चार लेन, छह लेन, आठ लेन की सड़कें बन रही है। वंदे भारत चल रहा है। ऐसे ही विकास कार्य आए दिन होंगे। देश का कायाकल्प होने वाला है। इस भारत को विकसित भारत का इंजन बनाऊंगा। यूपी और बिहार को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। भविश्य में बनारस से कोलकाता का समय करीब-करीब आधा होने वाला है। इन सड़कों पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। काशी यूपी ही नहीं देश की भी एक महत्वपूर्ण नगरी बनेगी। आने वाले दिनों में काशी मेक इन इंडिया का ज्ञान देगी।
03:28 PM, 23-Feb-2024

नवजवानों पर फ्रस्टेशन निकाल रहे विपक्षी

जबसे काशी विश्वनाथ बना है तबसे 12 करोड़ लोग यहां दर्शन करने आ चुके हैं, जिससे छोटे व्यपारियों को काफी लाभ मिला है। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को पीछे रखा। पहले की सरकार ने यूपी को बीमार बनाए रखा। आज जब यूपी बदल रहा है यहां के नौजवान अपना भविष्य लिख हैं तो यह परिवारवाद वाले चीढ़ रहे हैं। युवराज कह रहा यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं। यह कैसी भाषा है। मोदी को गाली देते-देते अब यूपी के नवजवानों पर अपना फ्रस्टेशन निकाल रहे हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं ये लोग यूपी और काशी के मेरे बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। यूपी का नौजवान परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है। एनडीए गठबंधन द्वारा यूपी के नौजवानों का यह अपमान यूपी के लोग कभी नहीं भुलेंगे। कहा कि सामान्य युवा को अगर मौका मिला तो वे पहले इनका ही विरोध करेंगे। 
03:24 PM, 23-Feb-2024

बनारस की जाम पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा कि फ्लाईओवर के कारण लोगों को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने में समय की बचत हो रही है। सिगरा स्टेडियम के पहले चरण के काम का लोकार्पण किया गया है। इन सब कामों से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। पीएम ने कहा स्वदेशी नस्ल की गीर गाय का मकसद था कि पूर्वांचल में स्वदेशी गायों को लेकर जानकारियां बढ़े ताकि किसानों-पशुपालकों की आय बढ़े। आज यहां गीर गायों की संख्या 350 तक पहुंच चुकी है। 
बहनों ने बताया कि सामान्य गाय से पांच किलोमीटर दूध मिलता था, गीर गाय 15 लीटर दूध देती है। कुछ गायें तो 20-20 लीटर दूध दे रही हैं। इससे हमारी बहनों की आय बढ़ रही है। हमारी दीदी लखपति दीदी बन रही हैं। 
03:22 PM, 23-Feb-2024

राहुल गांधी के बयान पर मोदी का पलटवार

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद होश में नहीं हैं, वह मेरे काशी के नवजवानों को नशेड़ी कह रहे हैं। ये अपने परिवार के बाहर नहीं देख सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:17 PM, 23-Feb-2024

पहले की सरकार दूसरे देश पर थी निर्भर

पहले की सरकार और हमारी सरकार में यही अंतर है कि हम आत्मनिर्भर भारत बनाने का कार्य करते हैं और पहले की सरकारें हर जरूरत की चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे। इससे देश आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।  
03:14 PM, 23-Feb-2024

कचरे के निस्तारण का भी इंतजाम

600 डन कचरे को दो सौ टन चारकोल में बदलने वाले प्लांट का भी उद्घाटन किया गया है। पीएम ने कहा लोग कहते हैं 'मोदी की गारंटी' यानी गारंटी को पूरा करने की गारंटी।
03:11 PM, 23-Feb-2024

पीएम ने किया बनास डेयरी का उद्घाटन

बनास डेयरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा इस योजना से हजारों महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा पशुपालन को डबल इंजन की सरकार बढ़ावा दे रहे है। अन्नदाता को उर्वरकदाता बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। गोबर से बायो सीएनजी बने इस पर काम हो रहा है। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। 
02:30 PM, 23-Feb-2024

बनास डेयरी पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात

बनास डेयरी की सौगात को लेकर किसानों व गोपालकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी संकुल के उद्घाटन को लेकर उत्साहित काशीवासियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed