फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Election Results LIVE: गोरखपुर-लखनऊ समेत छह सीटों पर भाजपा जीती, तीन पर सपा का कब्जा, जानें पूरा अपडेट

Wed, 28 Oct 2026 08:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 28 Oct 2026 08:15 PM IST
खास बातें

 MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। वाराणसी में सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, मेरठ में दोनों सीटों पर कमल खिला है। बरेली में भी भाजपा का परचम रहा। आगरा में भी सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। झांसी-इलाहाबाद सीट पर भी सपा ने जीत दर्ज कर ली है। गोरखपुर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Updates: Varanasi, Agra Seats Vote Counting Winners List
UP MLC Election Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:13 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 2210 मताें से जीते, राजीव यादव हारे

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीत गए। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 2,210 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख उम्मीदवार    -         मत

ध्रुव कुमार त्रिपाठी ( भाजपा) - 16,790
राजीव यादव                -         14, 580
डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा)       -     9,503
07:33 PM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव के अभी तक के नतीजे

सीट विजेता पार्टी प्रतिद्वंद्वी पार्टी
मेरठ स्नातक दिनेश कुमार गोयल भाजपा प्रमोद भाटी सपा
मेरठ शिक्षक श्रीचंद शर्मा भाजपा नितिन कुमार तोमर सपा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक हरि सिंह डिल्लों भाजपा दानिश अख्तर सपा
लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी भाजपा सुशील कुमार सपा
आगरा स्नातक मानवेंद्र सिंह भाजपा शशांक यादव सपा
वाराणसी शिक्षक लाल बिहारी यादव सपा प्रमोद कुमार मिश्रा भाजपा
आगरा शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल सपा हरि किशोर तिवारी भाजपा
झांसी-प्रयागराज स्नातक मान सिंह यादव सपा अशोक कुमार राठौर भाजपा
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी भाजपा राजीव यादव निर्दल
विज्ञापन
07:29 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा जीती

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में दूसरी वरीयता के मतों की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 307 वोट से चुनाव जीत गए हैं। निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव कड़ी टक्कर के बाद भी पीछे रह गए। वहीं सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
06:47 PM, 28-Oct-2026

सपा नेता सनातन पांडे ने भी बोला हमला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर सपा नेता सनातन पांडे ने कहा, “अगर धांधली नहीं होती तो 100% सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होती।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा, "कम से कम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि उनका वोट कम हो रहा है और सपा का वोट बढ़ रहा है।"
06:40 PM, 28-Oct-2026

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर बोला हमला

पीएम मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "आप शायद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एमएलसी (एमएलसी) के सीमित चुनावों पर बात कर रहे हैं। हम आपकी समस्या और बेचैनी को समझ सकते हैं। यहां चुनाव बैलेट पेपर से ही तो हुए थे, है ना? आप कहते हैं कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से भी होते, तब भी कांग्रेस नहीं जीत पाती... उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाने चाहिए। आज ही घोषणा कर दीजिए कि लोकसभा और इन राज्यों के अगले चुनाव बैलेट पेपर से ही होंगे।"
06:38 PM, 28-Oct-2026

अखिलेश ने वाराणसी चुनाव को लेकर भाजपा पर कसा तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है।' साथ ही लिखा, 'वाराणसी में मतगणना रोक देने के पीछे रिजल्ट बदलने की पुरानी भाजपाई चाल चली जा रही है। सुना है हार के डर से कोई इधर-उधर की चहलक़दमी कर रहा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 28-Oct-2026

मंत्री ओपी राजभर बोले- यह जनता का जनादेश है

बलिया में एमएलसी चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जनता का जनादेश है। पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं... विधानसभा के चुनाव में यही पढ़े लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे बूथ पर। तब वही आम मतदाता बूथ पर दिखेगा।"
05:56 PM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव के अभी तक के नतीजे 

सीट विजेता पार्टी प्रतिद्वंद्वी पार्टी
मेरठ स्नातक दिनेश कुमार गोयल भाजपा प्रमोद भाटी सपा
मेरठ शिक्षक श्रीचंद शर्मा भाजपा नितिन कुमार तोमर सपा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक हरि सिंह डिल्लों भाजपा दानिश अख्तर सपा
लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी भाजपा सुशील कुमार सपा
आगरा स्नातक मानवेंद्र सिंह भाजपा शशांक यादव सपा
वाराणसी शिक्षक लाल बिहारी यादव सपा प्रमोद कुमार मिश्रा भाजपा
आगरा शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल सपा हरि किशोर तिवारी भाजपा
झांसी-प्रयागराज स्नातक मान सिंह यादव सपा अशोक कुमार राठौर भाजपा
 
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा का जीत का दावा कर रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
  • वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना जारी है।
  • लखनऊ स्नातक सीट पर मतगणना जारी है।
05:32 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने कहा कि जीत-जीत होती है। हम जीत गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है।
05:22 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव का जानें हाल

कल रात से ही हमें हराने की साजिश की गई: राजीव यादव 
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतगणना को लेकर निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमें हराने की कल रात से ही साजिश की। कल रात ही साजिश कर भाजपा प्रत्याशी को 970 मत दिलाकर बढ़त दिखाया गया। वहीं, अभी आधिकारिक एलान भले ही बाकी हाे, भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौन है। वे एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed