Live
UP MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 11 सीटों के लिए मतगणना जारी, यहां देखें सबसे पहले नतीजे
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग हो रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
लाइव अपडेट
ऐसे तय होती है उम्मीदवारों की जीत-हार
मेरठ में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला सामान्य चुनावों से अलग प्रक्रिया के तहत होता है। इसमें मतदाता केवल एक उम्मीदवार को वोट देने के बजाय अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में चुनते हैं। पहली वरीयता के मतों से विजेता तय नहीं होने पर आगे की वरीयताओं के आधार पर मतों की गिनती की जाती है।
एमएलसी चुनाव: आगरा में मतगणना के बीच हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं को बाहर किया! अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
आगरा के नवीन गल्ला मंडी पर मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मतगणना स्थल से दूर किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस और अधिकारी अलर्ट हो गए।बनाए जा रहे हैं मतपत्रों के बंडल
बरेली में मतगणना स्थल पर अभी मतपत्रों के बंडल बनाए जा रहे हैं। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। आठ टेबलों पर 35149 वोटों की गिनती होगी। इससे 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।'भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है'
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों की मतगणना के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत का पूरा भरोसा है।" 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर उन्होंने कहा, "उनके आंदोलन को जनता का समर्थन हासिल नहीं है। उनका मकसद सरकार को गिराना और देश को बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसा बनाना है, लेकिन उनकी यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। भारत की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।"#WATCH | Lucknow | On counting of votes for the biennial elections to the Uttar Pradesh Legislative Council, Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, " The Bharatiya Janata Party is confident of a historic victory." On INDIA bloc rally on Nov 1, he says, "Their movement doesn't have the support of the people. Their goal is to overthrow the government, to create Bangladesh, Pakistan, Nepal, and Sri Lanka, but this conspiracy will never succeed. The people of India will give them a fitting reply."
— ANI (@ANI) October 27, 2026
एमएलसी मतगणना: शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप
लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।3. वोटिंग, काउंटिंग और राजनीतिक असर
- यूपी MLC चुनाव 2026 में किस सीट पर कितनी वोटिंग हुई?
- यूपी MLC चुनाव की मतगणना कहां-कहां हो रही है?
- यूपी MLC चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा?
- यूपी MLC चुनाव में वोटों की गिनती कैसे होती है और जीत का कोटा क्या है?
- यूपी MLC चुनाव 2026 के नतीजों का 2027 विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
2. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
- यूपी MLC स्नातक चुनाव 2026 में कौन-कौन जीता?
- यूपी शिक्षक MLC चुनाव 2026 में किस पार्टी को जीत मिली?
- मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव में दिनेश गोयल और प्रमेंद्र भाटी में कौन जीता?
- मेरठ शिक्षक MLC चुनाव में श्रीचंद शर्मा और नितिन तोमर में कौन आगे है?
- लखनऊ, वाराणसी और आगरा MLC चुनाव के नतीजे क्या हैं?
UP MLC Result 2026 — Live Updates
- यूपी MLC चुनाव 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
- यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 में कौन जीता और कौन हारा?
- यूपी MLC चुनाव में भाजपा और सपा ने कितनी सीटें जीतीं?
- यूपी MLC चुनाव 2026 के सभी 11 सीटों के विजेताओं की सूची क्या है?
- यूपी MLC चुनाव का लाइव रिजल्ट और लेटेस्ट अपडेट कहां देखें?
'मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है'
MLC चुनावों पर वाराणसी के जिलाधिकारी और कलेक्टर सत्येंद्र कुमार कहते हैं, "वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित मतगणना एजेंटों और हमारे अपने मतगणना कर्मचारियों की मौजूदगी में की जा रही है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मतगणना अभी शुरू ही हुई है; फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकाले जा रहे हैं और उनके बंडल बनाए जा रहे हैं..."#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On the MLC elections, District Magistrate and Collector of Varanasi, Satyendra Kumar says, "The counting process for the Teachers' and Graduates' constituencies in Varanasi has begun. The entire procedure is being conducted in the presence of counting agents nominated by all the political parties, alongside our own counting personnel. The counting process is proceeding peacefully. The counting process has just started; ballot papers are currently being removed from the boxes and are being bundled together..."
— ANI (@ANI) October 27, 2026
बत्ती गुल होने पर पहड़िया मंडी में हंगामा, सपा नेताओं ने प्रशासन पर उठाए सवाल
एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर सपा नेताओं ने निगरानी कड़ी रही। सोमवार रात करीब 10 मिनट तक बिजली गुल होने की सूचना पर हंगामा हुआ। सपा के 15 नेताओं ने मतगणना स्थल पर रात बिताई। नेताओं ने मतगणना में हेराफेरी की आशंका जताते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए।सपा नेता और शिवपुर के पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य ने कहा कि बीती रात मतगणना स्थल पर बिजली चले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे तो प्रशासन से संपर्क कर बिजली चालू कराई गई। बताया गया कि जनरेटर खराब हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि मतगणना में हेरफेर की जा सकती है।
वहीं, सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव के साथ हैं। पार्टी प्रमुख जब और जैसा निर्देश देंगे, कार्यकर्ता उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में सपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना के बाद सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पर निगरानी जारी रखी। उनका कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए। हालांकि, मतगणना में हेराफेरी की आशंका को लेकर सपा नेताओं ने जो सवाल उठाए हैं, उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।