Live
UP MLC Election Results LIVE: काशी में गिनती जारी, सपा के प्रत्याशी ने बनाई बड़ी बढ़त; इतने हजार वोटों से आगे
MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर दी है। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट।
लाइव अपडेट
सपा की लगातार बढ़त बरकरार
18वें राउंड में आशुतोष सिन्हा को 51624 और केदारनाथ को 34648 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।सपा 17358 वोटों से आगे
15वें राउंड में सपा के आशुतोष को 51131 वोट और केदारनाथ को 33773 वोट मिले। ऐसे में आशुषोत सिन्हा 17358 वोटों से आगे चल रहे हैं।सपा ने 17105 वोटों की बढ़त बनाई
इस प्रकार, आशुतोष सिन्हा ने केदारनाथ सिंह पर 17105 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। छठे चक्र तक उन्हें 35086 वोट मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 23253 वोट प्राप्त हुए थे। तब सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की थी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बुधवार देर रात तक पांच चक्र की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष सिन्हा ने चौथे चक्र तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी।स्नातक एमएलसी चुनाव: 12वें राउंड के बाद सपा 17105 वोट से आगे
वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना बृहस्पतिवार को भी जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 12वें चक्र की गणना के बाद उन्हें 50809 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 33704 वोट प्राप्त हुए हैं। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल- नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी एमएलसी चुनाव: कांटे की टक्कर में सिर्फ 307 मतों से जीते ध्रुव कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत मिली। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 307 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव आयोग ने देर रात आधिकारिक रूप से आंकडे जारी कर मतों के अंतर का द्वंद समाप्त कर दिया।'एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई'
यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजों के बीच, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 'एक्स' पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश को बधाई देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाए। राजभर ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और कर्नाटक के नतीजों का हवाला दिया।उन्होंने लिखा-
अखिलेश जी,
एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई।
वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “ज़ीरो”। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया।
याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “ज़ीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ?
पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “ज़ीरो”। बड़ी नाइंसाफी है महाराज।
भाईचारा मुबारक!
जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम,
जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।
अखिलेश जी, एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “ज़ीरो”। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया। याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “ज़ीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ? पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “ज़ीरो”। बड़ी नाइंसाफी है महाराज। भाईचारा मुबारक! जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव। @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 29, 2026
'बहुत खुशी है, और पूरा समाजवादी परिवार खुश है'
लखनऊ ग्रेजुएट्स लेजिस्लेटिव काउंसिल (MLC) सीट जीतने के बाद, समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार कांति सिंह कहती हैं, "बहुत खुशी है, और पूरा समाजवादी परिवार खुश है। यह जीत सभी नेताओं, हमारे प्रभारी पंकज यादव जी, टीवी सिंह यादव जी, और सभी भाई-बहनों के सहयोग और समर्थन से मिली है।"VIDEO | Lucknow: After winning the Lucknow Graduates' Legislative Council (MLC) seat, Samajwadi Party (SP) candidate Kanti Singh says, "There is immense joy, and the entire Samajwadi family is happy. This victory has been achieved with the cooperation of all leaders, our in-charge Pankaj Yadav ji, TV Singh Yadav ji, and the support and cooperation of all brothers and sisters." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2026
जागते रहें, सवेरा अपना होगा: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह पोस्ट किया कि "जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!"जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2026
'री-काउंटिग भाजपा राज का काउंट डाउन बन जाएगी'
एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- सुना है वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की ख़बर सुनकर ‘गंगाजल’ लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की जल-परीक्षा की जा सके। एक पोस्ट में अखिलेश ने लिखा कि री-काउंटिग भाजपा राज का काउंट डाउन बन जाएगी।सुना है वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की ख़बर सुनकर ‘गंगाजल’ लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की जल-परीक्षा की जा सके। https://t.co/pWCU8qwVBN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2026