फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP MLC Election Results LIVE: सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई; छह सीटों पर भाजपा जीती, चार पर सपा

Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
खास बातें

 MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर दी है। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Updates: Varanasi, Agra Seats Vote Counting Winners List
UP MLC Election Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:58 AM, 29-Oct-2026

वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा की मजबूत बढ़त बरकरार

वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। छठे राउंड की मतगणना तक उन्हें 35086 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 23253 वोट मिल सके थे। सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की हो गई थी।
12:06 AM, 29-Oct-2026

लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा का कब्जा

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने सत्ता का समीकरण बदल दिया। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई सीट समाजवादी पार्टी ने उससे छीन ली। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 17127 मतों के अंतर से हराकर जीत ली। सपा की कांति सिंह को 56905 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव वाली इस सीट पर अब सपा का कब्जा हो गया है।

मतगणना के शुरुआती रुझान से ही कांति सिंह आगे रहीं। आठवें चक्र तक कांति सिंह 14,855 मतों से आगे थीं। उन्हें 51,168 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 36,313 मत प्राप्त हुए थे। नौवें अंतिम चक्र में कांति सिंह की जीत का अंतर 17127 मत हो गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उनकी जीत की घोषणा की। खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। मतगणना स्थल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। नौ हजार से अधिक मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु तीसरे और 16 सौ से अधिक मत प्राप्त कर कांती देवी चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
11:55 PM, 28-Oct-2026

केसी त्यागी बोले- कांग्रेस की खुली पोल

एमएलसी चुनाव परिणामों पर आरएलडी नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहुंच और प्रचार की स्थिति की इससे बड़ी पोल और क्या हो सकती है कि जिन राज्यों में ये चुनाव हुए, वहां वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। यहां तक कि उस राज्य में भी नहीं, जहां कांग्रेस खुद सत्ता में है।
09:33 PM, 28-Oct-2026

स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में प्रत्याशियों का धरना, दोबारा मतगणना कराने की मांग

पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर बुधवार को अपराह्न चार बजे एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। बाद में भाजपा नेता, प्रत्याशी, प्रदेश सरकार के मंत्री, मेयर, विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने पांचवें राउंड की मतगणना दोबारा कराने की मांग रखी।
09:14 PM, 28-Oct-2026

सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।'
 
08:13 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 2210 मताें से जीते, राजीव यादव हारे

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीत गए। लगातार चौथी बार एमएलसी बने ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजीव यादव को 2,210 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख उम्मीदवार    -         मत

ध्रुव कुमार त्रिपाठी ( भाजपा) - 16,790
राजीव यादव                -         14, 580
डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा)       -     9,503
विज्ञापन
विज्ञापन
07:33 PM, 28-Oct-2026

यूपी एमएलसी चुनाव के अभी तक के नतीजे

सीट विजेता पार्टी प्रतिद्वंद्वी पार्टी
मेरठ स्नातक दिनेश कुमार गोयल भाजपा प्रमोद भाटी सपा
मेरठ शिक्षक श्रीचंद शर्मा भाजपा नितिन कुमार तोमर सपा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक हरि सिंह डिल्लों भाजपा दानिश अख्तर सपा
लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी भाजपा सुशील कुमार सपा
आगरा स्नातक मानवेंद्र सिंह भाजपा शशांक यादव सपा
वाराणसी शिक्षक लाल बिहारी यादव सपा प्रमोद कुमार मिश्रा भाजपा
आगरा शिक्षक डॉ. आकाश अग्रवाल सपा हरि किशोर तिवारी भाजपा
झांसी-प्रयागराज स्नातक मान सिंह यादव सपा अशोक कुमार राठौर भाजपा
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव कुमार त्रिपाठी भाजपा राजीव यादव निर्दल
07:29 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा जीती

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में दूसरी वरीयता के मतों की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी व एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 307 वोट से चुनाव जीत गए हैं। निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव कड़ी टक्कर के बाद भी पीछे रह गए। वहीं सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
06:47 PM, 28-Oct-2026

सपा नेता सनातन पांडे ने भी बोला हमला

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर सपा नेता सनातन पांडे ने कहा, “अगर धांधली नहीं होती तो 100% सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होती।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा, "कम से कम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि उनका वोट कम हो रहा है और सपा का वोट बढ़ रहा है।"
06:40 PM, 28-Oct-2026

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर बोला हमला

पीएम मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "आप शायद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एमएलसी (एमएलसी) के सीमित चुनावों पर बात कर रहे हैं। हम आपकी समस्या और बेचैनी को समझ सकते हैं। यहां चुनाव बैलेट पेपर से ही तो हुए थे, है ना? आप कहते हैं कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से भी होते, तब भी कांग्रेस नहीं जीत पाती... उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाने चाहिए। आज ही घोषणा कर दीजिए कि लोकसभा और इन राज्यों के अगले चुनाव बैलेट पेपर से ही होंगे।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed