फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 21 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:01 AM, 21-Aug-2026

UP: भाजपा विधायक को कम आंक लिया, बाल योगी पर चौधरी बाबूलाल की दो टूक; बोले- तवज्जो देना बेकार

बाल योगी की अभद्र टिप्पणी और बाद में विधायक चौधरी बाबूलाल से माफी मांगने के विवाद पर विधायक ने चुप्पी साधते हुए कहा कि अब जवाब देना बेकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का ध्यान विवादों के बजाय जनहित के मुद्दों पर होना चाहिए, जबकि भाजपा के कुछ नेताओं के करीबियों द्वारा बाल योगी के वीडियो साझा किए जाने की चर्चा है। और पढ़ें
07:41 AM, 21-Aug-2026

Aligarh News: गर्भवती महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर बोले- गंभीर हालत में लाए थे परिजन

निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मरीज को उनके यहां लाने से पहले कई अन्य जगहों पर दिखाया जा चुका था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। और पढ़ें
विज्ञापन
06:45 AM, 21-Aug-2026

लखनऊ: बैंककर्मी पत्नी को मारने के लिए एक नहीं दो पिस्तौल लाया था मानस, मदद करने आए आदमी पर ताना असलहा

Divya Mishra murder case: लखनऊ में गुरुवार की दोपहर दिन दहाड़े हुए हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे करके खुल रही हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।  और पढ़ें
06:35 AM, 21-Aug-2026

यूपी: फिर धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक साथ 700 मीटर तक आईं लंबी दरारें; एक लेन करनी पड़ी बंद

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार बदहाल है। गुरुवार को इसमें एक साथ 700 मीटर की लंबी दरारें देखने को मिलीं।  और पढ़ें
06:25 AM, 21-Aug-2026

यूपी: शासन का बड़ा फैसला, अब शहीद परिवार की मेधावी, दिव्यांग छात्राओं को 10% कम अंक पर भी स्कूटी

Scooty for girl students: योजना में उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के राज्य और निजी विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल होंगे।  और पढ़ें
06:13 AM, 21-Aug-2026

गंगा में डूबी मेहनत: चंदौली के 11 गांवों में 35 बीघा सब्जी बर्बाद, 100 किसानों की लागत पानी में समाई; परेशानी

चंदौली में गंगा के उफान से कछार क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 11 गांवों में करीब 35 बीघा सब्जी की फसल जलमग्न होने से 100 किसानों की मेहनत और लागत पानी में डूब गई। खेतों में परवल, मिर्च और टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 AM, 21-Aug-2026

वाराणसी: कागज के केसरिया प्लेट पर मंत्र लिखे होने से भड़के भाजपाई, तहरीर; कहा- जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

कार्यक्रम में नाश्ता परोसने वाले केसरिया कागज के प्लेट पर देवी-देवताओं के मंत्र लिखे मिलने से विवाद हुआ। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने राजातालाब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुकानदार ने प्लेट दूसरी दुकान से आने की बात कही। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
06:11 AM, 21-Aug-2026

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां: जिस सम्मान पर देश को नाज, उसे खा रही दीमक; भारत रत्न के पद्म सम्मानों पर संकट

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की अमूल्य विरासत संरक्षण के अभाव में संकट में है। जर्जर घर में रखे उनके पद्म सम्मानों, शहनाई, तस्वीरों और रोजमर्रा के सामान पर धूल और दीमक का असर पड़ रहा है। परिवार में समन्वय की कमी से संग्रहालय बनाने की योजना भी अटकी हुई है। देश को गौरवान्वित करने वाली उनकी धरोहर अब संरक्षण और उचित देखरेख की बाट जोह रही है। और पढ़ें
06:05 AM, 21-Aug-2026

एफएचआरएआई सम्मेलन: सात राज्यों के सीएम, मंत्री और तीन देशों के राजदूत होंगे शामिल; योगी मुख्य अतिथि

वाराणसी में एफएचआरएआई का सम्मेलन आज से शुरू होगा। इसमें सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री तथा तीन देशों के राजदूत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में 14 पद्म पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देश-विदेश से अतिथि पहुंचेंगे।

और पढ़ें
06:00 AM, 21-Aug-2026

एडीए में बड़ा फेरबदल: प्रवर्तन प्रभारी और अभियंता बदले, टाउन प्लानर से छिना प्रभार; अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम

अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रवर्तन प्रभारी बदलने के साथ ही कई अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed