09:45 AM, 21-Aug-2026
पंचायती राज की 2 अधिसूचनाएं
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 में संशोधन से संबंधित दो अधिसूचनाएं सदन की मेज पर रखेंगे। नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा कम से कम नौ अधिसूचनाएं रखेंगे। इनमें डीडवाना और शाहपुरा मास्टर प्लान की अवधि बढ़ाने तथा सीकर, भरतपुर और जैसलमेर से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
09:17 AM, 21-Aug-2026
पुराने वाहन पर टैक्स में राहत!
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की छह अधिसूचनाएं रखेंगे। इनमें पुराने वाहन के बदले नया वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में छूट का प्रावधान शामिल है। गजेंद्र सिंह आबकारी विभाग की पांच अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। इनमें देशी मदिरा, बीयर और अन्य मदिरा पर आबकारी शुल्क, बॉटलिंग फीस और होटल-बार एवं क्लब-बार लाइसेंस फीस से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
08:38 AM, 21-Aug-2026
CNG-PNG और मदिरा की दरों से जुड़े प्रावधान, दिया कुमारी रखेंगी 5 अधिसूचनाएं
RVAT से संबंधित अधिसूचनाओं में CNG, PNG और मदिरा की दरों में बदलाव, कर पंजीकरण, ब्याज दर और विभिन्न क्षेत्रों के लिए कर भुगतान से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी वित्त (वित्तीय नियम) विभाग की पांच अधिसूचनाएं सदन की मेज पर रखेंगी। इनमें सरकारी खरीद और मेक इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
08:17 AM, 21-Aug-2026
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध आज भी जारी रहेगा। कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर विरोध मार्च निकालेंगे। शुक्रवार को सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक सदन के अंदर नहीं गए और बाहर ही प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान पुलिस और मार्शल प्रतिनिधियों के साथ उनकी झड़प भी हुई। कांग्रेस आज सरकार और पुलिस के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।
08:03 AM, 21-Aug-2026
Rajasthan Assembly Live: RVAT से वाहन टैक्स तक, विधानसभा में आज रखी जाएंगी कई अहम अधिसूचनाएं
राजस्थान विधानसभा में आज विभिन्न विभागों से जुड़ी बड़ी संख्या में अधिसूचनाएं सदन की मेज पर रखी जाएंगी। इनमें RVAT, वाहन टैक्स, आबकारी, ऊर्जा, भूमि और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। वित्त एवं कर विभाग से संबंधित 32 अधिसूचनाएं आज सदन में रखी जाएंगी। इनमें राजस्थान वैल्यू एडेड टैक्स (RVAT) एक्ट, 2025 और RVAT नियम, 2026 से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।