फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Live Phase 6: यूपी में छठे चरण का मतदान खत्म, जानें कहां हुई कितनी फीसदी वोटिंग

Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
खास बातें

UP Chunav 6th Charan Polling Live Updates: उत्तर प्रदेश में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान हुए। छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान हुए। यहां पढ़िए कहां कितनी फीसदी हुई वोटिंग...

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 6 Live Voting: 6th Charan Election UP District Mau, Gorakhpur, Ballia, Kushinagar, Basti, Deoria Vote Percentage News In Hindi
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:09 PM, 03-Mar-2022

यूपी में छठे चरण में कुल 55.79 फीसदी मतदान हुए

अंबेडकर नगर में 62.66 फीसदी मतदान
बलिया में 52.01 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.90 फीसदी मतदान
बस्ती में 57.20 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 56.00 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 58.89 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 59.00 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 59.50 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 52.20 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 51.60 प्रतिश मतदान
07:09 PM, 03-Mar-2022

महराजगंज में पांच बजे तक 59.55 प्रतिशत मतदान

फरेंदा-------- 58.13 प्रतिशत

नौतनवां-----58.12 प्रतिशत

सिसवा------60.35 प्रतिशत

सदर--------60.67 प्रतिशत

पनियरा----60.52 प्रतिशत
विज्ञापन
06:47 PM, 03-Mar-2022

अखिलेश बोले- ममता बनर्जी को देख घबराए भाजपा के लोग, बंगाल की हार अबतक भूले नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की। अखिलेश यादव लगातार दूसरे दिन जौनपुर पहुंचे। केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखकर भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वहां आज ममता बनर्जी के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है।  लग रहा है कि बनारस वाले इस बार भाजपा के झूठ का रस निकाल देंगे।
05:48 PM, 03-Mar-2022

बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी ने दी धमकी, किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी पलटू राम शिवपुर महंत पोलिंग बूथ पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 
05:32 PM, 03-Mar-2022

यूपी में 5 बजे तक 53.31 फीसदी मतदान

अंबेडकर नगर में 58.68 फीसदी मतदान
बलिया में 51.74 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 48.41 फीसदी मतदान
बस्ती में 54.07 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 51.51 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 53.86 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 55.01 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 57.48 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 51.14 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 49.83 प्रतिश मतदान
05:28 PM, 03-Mar-2022

महराजगंज विधानसभा में पांच बजे तक 57.38

फरेंदा--  54.53 प्रतिशत
नौतनवा-- 56.57प्रतिशत
सिसवा--  58.60 प्रतिशत
सदर--- 58.83 प्रतिशत
पनियरा--- 58.35 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 03-Mar-2022

हर्रैया में फिर रिकॉर्ड मतदान

बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पूरे अवधी बूथ संख्या 436 में फिर रिकॉर्ड मतदान। 5 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान। वर्ष 2012 में इसी बूथ पर जिले में सर्वाधिक 92 प्रतिशत हुआ था मतदान।
05:15 PM, 03-Mar-2022

गोरखपुर में शाम पांच बजे तक 53.90 फीसदी मतदान हुए

320  कैम्पियरगंज  - 57.75 फीसदी
321 पिपराइच  - 57.50 फीसदी
322 गोरखपुर शहर- 51.98  फीसदी
323 गोरखपुर ग्रामीण - 54.75 फीसदी
324   सहजनवां   - 55.45  फीसदी
325   खजनी  - 51.76  फीसदी
326  चौरी चौरा - 52.17 फीसदी
327  बासगांव  - 49.34 फीसदी
328  चिल्लूपार  - 52.07 फीसदी
04:55 PM, 03-Mar-2022

दो घंटे से ईवीएम मशीन खराब

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा 323 के बूथ संख्या 305 पर लगभग दो घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित है।
04:33 PM, 03-Mar-2022

वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत

बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अमरौली सुमाली में वोट देने के बाद मतदान केंद्र के पास बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed