फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Live: प्रधानमंत्री मोदी बोले- जिन परिवारवादियों ने गरीबों को वोट बैंक बनाकर रखा था, उनकी अब नींद हराम हो गई है

Thu, 17 Feb 2022 05:35 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 05:35 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण पर है। यही कारण है कि सभी बड़े नेताओं ने तीसरे चरण की सीटों की तरफ अपनी नजर कर ली है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav Third Phase Election District Wise BJP, Congress, SP And BSP Candidate List Result Date News in Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : twitter @BJP4Punjab

लाइव अपडेट

02:46 PM, 18-Feb-2022
चुनाव से जुड़ी आज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें... UP Election News Live: करहल में योगी का तंज, बोले- मुलायम होशियार
05:34 PM, 17-Feb-2022

घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। इस छोटी सी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।
विज्ञापन
05:20 PM, 17-Feb-2022

कट-कमीशन का माफिया आत्मनिर्भर अभियान से बर्बाद हो जाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादियों की समस्या ये है कि अगर देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासियों को साधन मिल गए, शक्ति मिल गई, तो वोटबैंक की राजनीति करने वालों की राजनीति धरी की धरी रह जाएगी। कट-कमीशन का माफिया आत्मनिर्भर अभियान से बर्बाद हो जाएगा।
05:10 PM, 17-Feb-2022

ये देश अब आश्रित रहना नहीं चाहता: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज कल ये लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी विरोध कर रहे हैं। ये भारत को अब भी दूसरों पर निर्भर रखना चाहते हैं। लेकिन ये देश अब आश्रित रहना नहीं चाहता। हमारे यहां जो चीजें बनती हैं, उसका हमें गौरवगान करना चाहिए।
05:03 PM, 17-Feb-2022

जिन परिवारवादियों ने गरीबों को वोट बैंक बनाकर रखा था, उनकी अब नींद हराम हो गई है: मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन परिवारवादियों ने गरीबों को वोट बैंक बनाकर रखा था, उनकी अब नींद हराम हो गई है। इनको लग रहा है कि उनका वोटबैंक जा रहा है। ये वोटबैंक के चक्कर में ही आपने देश को तबाह करके रखा है। मेरे देशवासियों का भला कीजिए, देश के लोग उदार हैं।
04:59 PM, 17-Feb-2022

जब शौचालय नहीं था तब महिलाएं अंधेरा होने का इंतजार करती थीं: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब लाल किले से मैंने कहा था कि देश की माताओं-बहनों की पीढ़ा को दूर करने के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, तब ये कहते थे कि कैसा प्रधानमंत्री है जो लाल किले से शौचालय की बात कर रहा है। उन्होंने न गरीबी देखी है और न गरीबों की मुसीबत देखी है। जब शौचालय नहीं था तब महिलाएं अंधेरा होने का इंतजार करती थीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 17-Feb-2022

कोरोना वायरस और टीका विरोधी लोग वैक्सीन से डरते हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में कहा कि टीके से दो लोग डरते हैं- एक कोरोना वायरस और दूसरा ये टीका विरोधी लोग। रिकॉर्ड वैक्सीन लगा ली है तो ये लोग बोलते हैं कि सरकार टीके के पीछे इतना पैसा क्यों खर्च कर रही है। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सरकार ने पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं?
04:19 PM, 17-Feb-2022

मायावती का कांग्रेस पर हमला

बांदा में बसपा प्रमुख मायावती ने एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि दलितों,आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के वोटों के लिए कांग्रेस तरह-तरह के नाटक करती है जबकि इस पार्टी की सच्चाई ये है कि जब ये सत्ता में होते हैं तब इन्हें इन वर्गों का विकास में उत्थान याद नहीं आता है और न ही इन्हें महिलाओं की भागीदारी याद आती है।
03:46 PM, 17-Feb-2022
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी अगर आएं तो उनसे पूछना कि आपको भी उत्तर प्रदेश में मौका दिया था, आपने क्या किया? वो जवाब देंगे कि उन्होंने दंगे कराए, महिलाओं का अपमान कराया, हत्या और बलात्कार कराए।
03:42 PM, 17-Feb-2022

तराई में कोई बाहुबली नहीं बचा: अमित शाह

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे आज पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में, लखीमपुर में, पूरे तराई क्षेत्र में कोई बाहुबली बचा है क्या? आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी ये सारे जेल में हैं। अखिलेश की सरकार बनी तो ये जेल में नहीं रहेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed