UP Election 2022 Live : सपा की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची में अखिलेश के साथ-साथ आजम, उनके बेटे और शिवपाल का भी नाम
{"_id":"61ee271708b8e26b63425e03","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-24-january-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live : सपा की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची में अखिलेश के साथ-साथ आजम, उनके बेटे और शिवपाल का भी नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 24 Jan 2022 07:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:25 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:23 PM, 24-Jan-2022
सपा की सूची पर भाजपा का प्रहार
सपा की सूची जारी होते ही भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि नाहिद हसन, असलम अली जैसे दागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अखिलेश फिर से राज्य में दंगा कराने और तुष्टिकरण की राजनीति को हवा देना चाहते हैं, इस वजह से उनका पाकिस्तान प्रेम उछल-उछल कर बाहर आ रहा है।06:56 PM, 24-Jan-2022
सपा की पहली सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं
सपा ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। दावा किया जा रहा था कि भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
06:37 PM, 24-Jan-2022
सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की पहली सूची
समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की सूची की है। कैराना से नाहिद हसन और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। पहली सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल यादव का भी नाम है। अखिलेश करहल से, शिवपाल जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, आजम के बेटे अब्दुला आजम स्वार से चुनाव मैदान में होंगे।06:20 PM, 24-Jan-2022
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी: शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि कांग्रेस गुजरा हुआ कल है। उन्होंने कहा कि पंजाब से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और उत्तराखंड में कांग्रेस बहुत हसीन ख्वाब देख रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जीरो पर आउट होने वाली है, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस का बुरा हाल होने वाला है।05:17 PM, 24-Jan-2022
15 मार्च तक उत्तर प्रदेश में रहेगा हिंदू-मुसलमान और जिन्ना का भूत: राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हिंदू-मुसलमान और जिन्ना नाम का भूत ढाई महीने तक उत्तर प्रदेश में रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के जो प्रवचन चल रहे हैं उनसे बचना है। इस भूत से 15 मार्च तक बचना है।04:37 PM, 24-Jan-2022
भाजपा-सपा और बसपा में आए दलबदल करने वाले
जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, जलालपुर से भाजपा उम्मीदवार रहे अनिल वर्मा ने सपा की सदस्यता ले ली। उधर, समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने सपा से इस्तीफा दे दिया है और वह बसपा में शामिल हो गए। इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:05 PM, 24-Jan-2022
एक और भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ी
उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक और पिछड़े नेता ने सोमवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। जलालाबाद से भाजपा उम्मीदवार रह चुके अनिल वर्मा ने सोमवार को सपा की सदस्यता ली।03:19 PM, 24-Jan-2022
मुजफ्फरनगर में नामांकन निरस्त होने पर आप प्रत्याशी ने किया आत्मदाह का प्रयास
मुजफ्फरनगर में नामांकन निरस्त हो जाने के बाद मीरापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...03:10 PM, 24-Jan-2022
कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।02:20 PM, 24-Jan-2022