फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : रैली और रोड शो पर पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ी, पहले चरण के लिए 28 जनवरी से मिलेगी थोड़ी छूट

Sat, 22 Jan 2022 07:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 22 Jan 2022 07:53 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Live: UP Vidhan Sabha Chunav Date, Amit Shah in UP Today, Candidate List BJP, Congress, SP and BSP, UP Mai Election Kab Hai News in Hindi
चुनाव आयोग - फोटो : social media

लाइव अपडेट

07:52 PM, 22-Jan-2022

आजम खान ने चुनाव प्रचार करने के लिए मांगी जमानत

सपा नेता आजम खान ने चुनाव प्रचार के लिए बेल देने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई है। खान रामपुर से सपा उम्मीदवार हैं। खान इस वक्त कई मामलों के चलते सीतापुर जेल में बंद हैं। 
06:46 PM, 22-Jan-2022

पहले चरण के लिए 28 जनवरी से प्रचार में मिलेगी थोड़ी छूट

पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 28 जनवरी से कुछ छूट मिलेगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए ये छूट एक फरवरी से मिलेगी। इस दौरान  पार्टियां और उम्मीदवार फिजिकल पब्लिक मीटिंग कर सकेंगे। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 की जगह 10 लोग जा सकेंगे। कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के साथ खुली जगहों पर वीडियो वैन लगाकर भी प्रचार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
06:26 PM, 22-Jan-2022

रैली और रोड शो पर पाबंदी जारी रहेगी

 चुनाव आयोग ने रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आयोग ने ये पाबंदियां लगाई थी। जो आज खत्म हो रही थीं। आज हुई बैठक के बाद इन पाबंदियों को 31 जनवरी तक और बढ़ाने का फैसला लिया गया। 
05:56 PM, 22-Jan-2022

चुनाव आयोग ने बरेली, फिरोजाबाद और कानपुर नगर के जिलाधिकारियों को हटाने का दिया आदेश

चुनाव आयोग ने शनिवार को बरेली, फिरोजबाद व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों व फिरोजाबाद और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया है। आईएएस सूर्यपाल गंगवार को फिरोजाबाद, आईएएस शिवकांत द्विवेदी को बरेली व आईएएस नेहा शर्मा को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, आईपीएस आशीष तिवारी को फिरोजाबाद व हेमराज मीणा को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
05:23 PM, 22-Jan-2022

जेपी नड्डा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिजनौर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नगीना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के नेताओं के साथ चर्चा की। 

 
04:44 PM, 22-Jan-2022

कैराना से पलायन करने वालों से मिले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में यहां से 2014 में पलायन करने वाले परिवार से मिले। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ये परिवार वापस कैराना लौटा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 22-Jan-2022

कैराना में पलायन कराने वाले लोग पलायन कर गए: अमित शाह

मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज पश्चिम यूपी के कैराना से भारतीय जनता का पर्चा बांटकर यहां से प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए वोट मांगा। कैराना में आज का माहौल देखकर मुझे बड़ी शांति मिलती है। पूरे प्रदेश में विकास की एक नई लहर दिखाई देती है। मोदी जी ने जो सारी योजनाएं भेजी हैं उसे योगी जी ने नीचे तक लागू किया है। पहले कैराना में लोग पलायन करते थे। आज लोगों ने कहा कि योगी सरकार की वजह से हमें पलायन कराने वाले लोग पलायन कर गए। आज मैं पलायन करने वाले मित्तल परिवार के साथ बैठा था। उन्होंने कहा कि अब हमें कोई भय नहीं है। 
04:10 PM, 22-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जदयू

भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की 26 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी का कहना है वो कम से कम 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को इसका एलान किया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन नहीं होने पर अपनी ही पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को भी आड़े हाथों लिया। 
03:35 PM, 22-Jan-2022

अमित शाह का घर-घर जाकर प्रचार, कोरोना नियमों को नहीं रखा जा रहा ख्याल

गृहमंत्री अमित शाह कैरान में हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार के किए कामों के बार में भी बताया। घर-घर जाकर चुनाव आयोग ने प्रचार की अनुमति दी है। इस दौरान केवल पांच लोग जा सकते हैं, लेकिन शाह के प्रचार के दौरान भारी भीड़ देखी गई। 
Image

 
03:02 PM, 22-Jan-2022

अलीगढ़ पहुंचे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने के लिए अलीगढ़ पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने दीन दयाल अस्पताल का निरीक्षण किया।
Image
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed