{"_id":"6ac35a3a8c4c34860a090c24","slug":"husband-accused-of-murdering-wife-in-ghaziabad-s-madhuban-bapu-dham-police-station-area-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति पर धारदार हथियार से सिर पर वार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति पर धारदार हथियार से सिर पर वार करने का आरोप
Mon, 05 Oct 2026 01:35 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:35 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि रेनू की हत्या उसके पति ने सिर में धारदार हथियार से वार कर की है। सिर में धारदार हथियार के प्रहार के कई निशान हैं।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव जलालपुर में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू को शादी वर्ष 2011 में सदरपुर निवासी अरुण के साथ की थी। रविवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि रेनू बीमार है और नेहरूनगर स्थित अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे तो रेनू का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि रेनू की हत्या उसके पति ने सिर में धारदार हथियार से वार कर की है। सिर में धारदार हथियार के प्रहार के कई निशान हैं। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
विज्ञापन