UP Election Live: सपा ने 12 प्रत्याशियों का एलान किया, 147 दिन बाद मायावती ने की रैली, पढ़िए क्या बोलीं?
{"_id":"61fa01f97fbbe967b10bc64a","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-02-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Live: सपा ने 12 प्रत्याशियों का एलान किया, 147 दिन बाद मायावती ने की रैली, पढ़िए क्या बोलीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 02 Feb 2022 05:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 02 Feb 2022 05:05 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:51 PM, 02-Feb-2022
UP Election: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा में रैली की
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने 147 दिन बाद किसी जनसभा को संबोधित किया है। इसके पहले उन्होंने आखिरी बार सात सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। इस बीच, मायावती ट्वीट के जरिए जरूर अपनी बातों को रखती रहीं।
आगरा में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में दलितों का सिर्फ उत्पीड़न हो रहा है। दलितों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। बोलीं- समाजवादी पार्टी में गुंडा राज था। बदमाशों ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी थी। सपा ने एक विशेष समुदाय के लोगों के लिए काम किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज अपनी नीतियों की वजह से कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है।
04:41 PM, 02-Feb-2022
सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की
समाजवादी पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। प्रयागराज, रायबरेली, चित्रकूट, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती की 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हुए हैं।
विज्ञापन
03:56 PM, 02-Feb-2022
अनुराग ठाकुर बोले- हार के डर से स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदली सीट
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट बदले पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति हो गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर क्या मजबूरी है कि उन्हें पडरौना छोड़कर भागना पड़ा। क्या उन्हें हार का डर सता रहा था? जहां एक ओर समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो रहा है, तो दूसरी तरफ उन्हें (स्वामी प्रसाद मौर्य) हारने का का डर सता रहा है।03:07 PM, 02-Feb-2022
8 फरवरी को यूपी आएंगी ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ फरवरी को उत्तर प्रदेश आएंगी। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ रही लेकिन आठ फरवरी को मैं अखिलेश यादव के समर्थन के लिए उत्तर प्रदेश जाऊंगी। उन्होंने कहा कि हम कई राज्यों से चुनाव लड़ेंगे, गोवा से शुरुआत हो गई है। हमारे पास 2 साल है जिसमें हमें खुद को मजबूत करना है ताकि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 में से 42 सीटें लेकर आए। ममता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी।03:00 PM, 02-Feb-2022
टीके पर अखिलेश ने देश को किया गुमराह: अमित शाह
अलीगढ़ के अतरौली में गृह मंत्री अमित शाह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू टीके का विरोध करते थे कि ये भाजपा का टीका है हम नहीं लगवाएंगे, उन्होंने देश और उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में खुद भी टीका लगवा लिया। अगर लोग उनकी बात मानकर टीका नहीं लगवाते तो क्या कोरोना की तीसरी लहर में बच पाते? शाह ने कहा कि अलीगढ़ के ताले की फैक्ट्री में बुआ-भतीजा की सरकार ने ताला लगा दिया था। भाजपा सरकार के एक जिला-एक उत्पाद के तहत यहां के ताला उद्योग को बढ़ावा दिया गया। अब ताला बनाने की सैकड़ों फैक्ट्री यहां फिर से शुरू हो गई हैं।02:07 PM, 02-Feb-2022
अखिलेश बोले- खून गर्म नहीं रहेगा तो कोई जिंदा नहीं रहेगा
योगी आदित्यनाथ के गर्मी निकाल लेने के बयान पर अखिलेश ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा ऐसी नहीं हो सकती है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जहां तक गर्मी का सवाल है जिस दिन गर्मी खत्म हो जाएगी हम सब मर जाएंगे। जितने भी लोग हैं अगर उनका खून गर्म नहीं रहेगा तो कोई जिंदा नहीं रहेगा। वहीं जयंत चौधरी ने कहा कि सभी किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ में भेजने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 02-Feb-2022
UP Chunav: पति-पत्नी का टिकट क्यों काट दिया?
अखिलेश यादव ने मंत्री स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह का टिकट कटने पर भी चुटकी ली। कहा कि पति और पत्नी का उन लोगों ने क्यों टिकट काट दिया? कम से कम दोनों के बीच सुलह तो करवा दें।
02:03 PM, 02-Feb-2022
UP Election: अखिलेश बोले- हमारी सरकार बनी तो योगी पर करेंगे कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आम बजट पर भी चुटकी ली। कहा कि बजट को भाजपा वाले लोग अमृतकाल का बजट बता रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि जो पिछले बजट थे क्या वो जहर थे? अखिलेश ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा। कहा कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इतनी धाराएं लगी थीं, जितनी आईपीसी में नहीं होती। हमारी सरकार आने के बाद अगर कोई उनके खिलाफ शिकायत करता है तो हम उनपर कार्रवाई करेंगे।
01:51 PM, 02-Feb-2022
UP Chunav: अखिलेश का भाजपा पर निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ' जब से हमारी और जयंत की केमिस्ट्री बेहतर हुई है। तब से ये लोग घबराए हुए हैं। ये भाई-चारे का चुनाव होने जा रहा है। ये एकता का चुनाव है। लोग एकता पंसद कर रहे हैं। पलायन का मुद्दा उठाने वालों का राजनीति से पलायन होने वाला है।'
12:58 PM, 02-Feb-2022
UP Election: टिकट कटने के बाद पहली बार स्वाति सिंह का आया बयान
लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट कटने के बाद पहली बार योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह का बयान सामने आया है। स्वाति ने कहा कि वह भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहीं हैं। आजीवन भाजपा में ही रहेंगी। स्वाति ने पति के साथ विवादों की खबर का भी खंडन किया। कहा कि उनका पति दयाशंकर सिंह के साथ कोई विवाद नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्वाति सिंह ने कहा मेरे रोम-रोम में भाजपा है। मैं यहीं यूं और यहीं रहूंगी, यहीं मरूंगी।