Bypoll Election Live: विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान खत्म, देखिए कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
UP Suar Chhanbey Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। दोनों ही सीटों पर मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी है। उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
सोहियोंग और जालंधर में सबसे ज्यादा मतदान
पांच बजे तक 41.78 % मतदान
स्वार उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 41.78 % मतदानझारसुगुड़ा 3 बजे तक 55.20 जबकि जालंधर में 40.62% मतदान
ओडिशा की झारसुगुड़ा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 55.20% मतदान हुआ जबकि जालंधर उपचुनाव में 40.62% मतदान दर्ज किया गयातीन बजे तक स्वार में 33.66 और छानबे में 32.64 प्रतिशत मतदान
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में तीन बजे तक 33.66 प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर एक बजे तक 32.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है।मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छे अंतर से जीतूंगी-दीपाली दास
ओडिशा केझारसुगुड़ा उपचुनाव में बीजद उम्मीदवार और ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की बेटी दीपाली दास ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। मैं लोगों का उत्साह देखकर खुश हूं। मैंने अपनी मां और भाई के साथ भी मतदान किया। लोग अच्छा प्रतिशत वोट डालेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छे अंतर से जीतूंगी।मतदान केंद्र पर डीएम ने लगाई फटकार
मिर्जापुर जिले की डीएम दिव्या मित्तल भी सुबह से खासा एक्टिव हैं। डीएम हर बूथ पर जाकर व्यवस्था देख रही हैं। इसी क्रम में डीएम करनी भावा स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंची। डीएम दिव्या मित्तल ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केंद्र पर फटकार लगाई। कहा- एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान निष्पक्ष होना चाहिए।
टांडा के ग्राम चंदूपूरी में सड़क निर्माण ना होने से खफा मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार
बदहाल हो चुकी सड़क की लगतार मांग करने के बाद भी निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा उपचुनाव के मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में 11 बजे तक मात्र 10 वोट ही पड़े। ग्रामीणों की तरफ से चुनाव बहिष्कार किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत टांडा एसडीएम डॉ अभिनीत कुमार और सीओ अतुल कुमार पांडेय, तहसीलदार टांडा नरेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समझाने का प्रयास करने लगे। वहीं बहिष्कार की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता भी अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव में पहुंच गए। जिसके बाद सभी लोगों द्वारा ग्राम में जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाए जाने का आश्वासन दिया गया। जिसपर ग्रामीण मान गए। चार घंटे वोटिंग बंद रखने के बाद करीब 11 बजे मतदान फिर से शुरू हुआ।
स्वार में 27.3 फीसदी मतदान, छानबे सीट पर 27.4 प्रतिशत वोटिंग
रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। स्वार उप चुनाव में एक बजे तक 27.3 प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर एक बजे तक 27.4 प्रतिशत वोटिंग हुई है।सपा का एजेंट न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने जताया रोष
छानबे विधानसभा उपचुनाव के इलाके के हलिया के सोनगढ़ा में चार बूथों पर सपा का एजेंट न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने रोष जताया और परिसर के बाहर हंगामा किया। चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंच गई। आनन-फानन दो बूथों पर एक घंटे बाद एजेंट बना दिए गए, लेकिन 2 बूथों पर फिर भी एजेंट नहीं बनाए गए। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ता देख तीन घंटे बाद एक और बूथ पर सपा का एजेंट बना। खबर लिखे जाने तक एक बूथ पर कोई एजेंट नहीं बनाया गया था। इसको लेकर समर्थकों में गहरा रोष देखने को मिला।छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289 और 291 पर स्लो वोटिंग- सपा
मिर्जापुर की छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289,291 पर स्लो वोटिंग हो रही है। भाजपा के गुंडे पंकज सिंह और बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग संज्ञान ले। मतदान निष्पक्ष हो।मिर्जापुर की छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289,291 पर स्लो वोटिंग हो रही है। भाजपा के गुंडे पंकज सिंह व बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 10, 2023
संज्ञान ले चुनाव आयोग।
निष्पक्ष मतदान हो… pic.twitter.com/wBeOqp7QWK