फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- बच्चों का दर्द बच्चे वाले ही समझ सकते हैं

Tue, 01 Mar 2022 06:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 01 Mar 2022 06:34 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए आज प्रचार थम जाएगा। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav Sixth Phase Election Date District Wise Schedule, BJP, Congress, SP and BSP Candidate List News In Hindi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:34 PM, 01-Mar-2022
दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है भाजपा: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा कहने को तो कहती है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन अगर इनके नेताओं के भाषण सुनेंगे तो ये दुनिया में सबसे झूठी पार्टी है। जो लोग कह रहे हैं कि 24 घंटे बिजली दे रहे हैं ये 24 घंटे बिजली तभी दे रहे हैं जब समाजवादियों ने बिजली के कारखाने लगाए थे।
05:26 PM, 01-Mar-2022
भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है: योगी
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पांच चरणों के चुनाव के बाद रुझान को देखते हुए देश और दुनिया का हर राजनीतिक विश्लेषक इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। छठे चरण में ऐसा छक्का लगना चाहिए कि बुलडोजर चलाने के लिए फिर एक दमदार सरकार बन सके।
विज्ञापन
05:15 PM, 01-Mar-2022
अखिलेश आतंकवादियों की रक्षा की शपथ लेते हैं: जेपी नड्डा
कुशीनगर में जेपी नड्डा ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं संविधान की रक्षा करूंगा और उसे अक्षुण्ण रखूंगा। अखिलेश जी शपथ लेते हैं कि मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं आतंकवादियों की रक्षा करूंगा, उनको अक्षुण्ण रखूंगा, उनसे यूपी की जनता को गोली मरवाऊंगा।
05:05 PM, 01-Mar-2022
सपा और बसपा ने मिलकर उत्तर प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया: नड्डा
कुशीनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने मिलकर उत्तर प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया। 11 चीनी मिलों को कौड़ियों के भाव बेच दिया।
04:45 PM, 01-Mar-2022
रूस-यूक्रेन संघर्ष में हमारे प्रधानमंत्री और सरकार प्रभावी भूमिका निभा रही है: राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे संघर्ष में हमारे प्रधानमंत्री और सरकार प्रभावी भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आए दिन बैठकर इसकी समीक्षा करते रहते हैं कि कैसे हमारे भारतवासी वापस भारत आएं।
04:17 PM, 01-Mar-2022
सपा मुखिया का भाजपा पर हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, 'भूखे, प्यासे, ठंड में तड़पते भयभीत बच्चों का दर्द बच्चेवाले ही समझ सकते हैं। यूक्रेन में फंसे भारतियों को सुरक्षित निकालने के लिए भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वो निंदनीय है। यहां चुनाव में भाजपा भारतियों को बचाने की झूठी तारीफ़ कर रही है, वहां सच्चाई भयावह है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:03 PM, 01-Mar-2022
ये सरकार खाद नहीं दे पाई, खाद मिली तो खाद की बोरी से चोरी हो गई: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा कहती थी कि किसान की आय दोगुनी हो जाएगी, क्या किसी की आय दोगुनी हुई? जब किसानों को खाद चाहिए थी, ये सरकार खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो खाद की बोरी से चोरी हो गई। अभी तो पांच किलो की चोरी हुई है, इनको मौका मिल गया तो ये 10 किलो की चोरी कर लेंगे।
03:30 PM, 01-Mar-2022
अगले पांच साल में हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे: योगी
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना में अभी 15 हजार रुपये मिलते हैं, अब इस योजना में 25 हज़ार रुपये देने का प्रस्ताव है। अगले पांच साल में हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी, रोजगार एवं स्वरोजगार से भी जोड़ने का काम सरकार कर रही है।
03:20 PM, 01-Mar-2022
सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराजगंज में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी लेकिन आपने भाजपा को वोट देकर मोदी जी के हाथ मजबूत किये, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और अब आपकी ताकत के कारण ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।
03:05 PM, 01-Mar-2022
पहले सिद्धार्थनगर में हर महीने दंगा होता था: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले सिद्धार्थनगर में हर महीने दंगा होता था और मुझे आंदोलन करने यहां आना पड़ता था लेकिन इन पांच सालों में किसी ने दंगा करने का क्या दुस्साहस किया?
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed